कोबी का बीज और फसल का दवा लेकर लौट रहे युवक में एक की मौत एक घायल।

 

सड़क हादसा में मौत, मृतक का फाइल फोटो 
पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा ले जाते।



कोशी तक/ बिहारीगंज मधेपुरा:- मधेपुरा के बिहारीगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में मोहनपुर पंचायत के एक  किसान तरारही निवासी 25 वर्षिय मंजय कुमार की मौत हो गई। दूसरा किसान कैलाश मंडल का 22 वर्षिय पुत्र सुभाष कुमार जो मधुबन तीन टेंगा का रहने वाला है। गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों पूर्णिया जिले के भवानीपुर से फसल की दवाई और  कोबी का बीज लेकर लौट रहे थे जब बिहारीगंज बायपास रोड पर पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक और एक पिकअप में टक्कर हो गई।

हादसे के बाद की स्थिति:

- दोनों को बिहारीगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया।

- प्राथमिक उपचार के बाद जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल सिंहेश्वर मधेपुरा रेफर किया गया।

- मंजय कुमार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

- सुभाष कुमार का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। 

मृतक के बारे में जानकारी:

- मंजय कुमार दो भाइयों में छोटा था।

- वह विवाहित था और उसके दो बच्चे (ढाई वर्ष का बेटा और एक बेटी) हैं।

- परिवार का भरण-पोषण मंजय पर निर्भर था।

बिहारीगंज थानाध्यक्ष अमित रंजन ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई है और घायल का इलाज चल रहा है। मृतक का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Post a Comment

أحدث أقدم