कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर विधानसभा स्तरीय बैठक के बाद कुमारखंड से लौटते हुए भाजपा के पीएचईडी मंत्री निरज कुमार बबलू ने बाबा सिंहेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे। और बाबा सिंहेश्वर नाथ की पुजा अर्चना करते हुए बिहार वासियों के स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। पुजा कराने पुजारी विजेंद्र ठाकुर, प्रेम जी ठाकुर, लालबाबा, अजय ठाकुर और रघु बाबा शामिल थे। उसके बाद मंत्री का काफिला सिंहेश्वर वासी भवेश कुमार सिंह के आरा मील पर रूक कर संवाददाताओं से बात करते हुए विपक्ष पर जमकर गरजे। उन्होंने विपक्ष के वोटर अधिकार यात्रा पर बोलते हुए कहा यह वोटर अधिकार यात्रा नही वोटर बहकाओ यात्रा है। उन्होंने उलटे सवाल दागते हुए पुछा क्या आप घुसपैठियों का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ना चाहते हैं। क्या एक भी जनमीन वोटर का नाम काटने की शिकायत मिली है? फिर उन्होंने कहा विपक्ष चाहता है वोटर लिस्ट में बंगला देशी का नाम रहे पाकिस्तानी और नेपाली का नाम रहे। कितना भी नाक रगड़ ले यह कदापी नही होगा। उन्होंने कहा विपक्ष इतना हताशा में आ गया है कि अपनी हार को सामने देख कर प्रधानमंत्री को मां की गाली देने जैसा औछा काम करने लगा। प्रधानमंत्री किसी एक का नही पुरे देश का होता है। उन्होंने गरजते हुए कहा प्रधानमंत्री का अपमान करने वाले की जबान काट लेना चाहिए। ताकि जीवन में किसी को गाली देने के लायक नही रहे। उस पर राष्ट द्रोह का कानुन लगे। यह दुसरो के लिए भी सबक हो।
वोटर यात्रा से जनता पर असर के जबाब में कहा विपक्ष कितना भी यात्रा करले जनता सब देख रही है। एक भी फर्जी वोटर नही रहेगा। फिर एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा यह लोग जानते हैं कैसे कांग्रेस के राज में बक्सा बदल लिया जाता था। राजद के राज में बूथ लूट लिया जाता था। अब ना बक्सा बदल पा रहा है ना बूथ लूट पा रहा है। उन्होंने फिर विपक्ष को चैलेंज करते हुए कहा वोट चोरी हो रही है सिद्ध करो उसका इस्तीफा करा देंगे। उन्होंने साथ ही कहा जनता अपना मन बना लिया है। और तय कर लिया है कि फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। और इस बार 225 सीट जीत कर सरकार बनाने का दावा किया।
बीजेपी प्रोपेगंडा के तहत अपने ही कार्यकर्ता को भेज कर मोदी को गाली दिलाता है के सवाल मंत्री श्री बबलू ने कहा जिसके गाड़ी पर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सांसद पप्पू यादव को चढ़ने नही दिया जाता है। उस मंच पर अनजान कैसे चढ जाता है। यह भी एक सवाल है। जनता उसके प्रोपगंडा को समझ चुकी है। नल से निकलता गंदा और बदबुदार पीने का पानी
20 साल से नीतीश कुमार की सरकार है। उनका हर घर नल का जल योजना फ्लाप रहने के कारण सिंहेश्वर वासी दुषित पानी पीने को मजबुर है के सवाल पर पीएचईडी मंत्री निरज कुमार बबलू ने कहा मुख्यमंत्री का सपना था घर घर नल का जल पहुंचे और हर पहुचाया जा रहा है। हमें एक डेढ़ साल पहले जवाबदेही मिली है। और हम मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। जहा भी गड़बड़ी है उसे सही करने में लगे हुए हैं। जहा नल नही पहुचा वहा नल लगवा रहे हैं। जहा नल नही पहुचा है वहा चापानल लगा रहे हैं। जहा चापाकल नही है वहा टेंकर से पानी पहुचा रहे हैं। और सिंहेश्वर में कहा कहा खराब है। बताईए 3 दिन में ठीक हो जाएगा। चौथा दिन फिर हमे बताईए।
मंत्री ने की त्वरित कार्रवाई
प्रेस वार्ता के बाद पीएचईडी मंत्री श्री बबलू ने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्या को सुना और उसे 3 दिन में ठीक करने की बात कही। अधिकारियों ने 7 दिन का समय मांगा। और सिंहेश्वर के जगह जगह खराब पाईप को ठीक करने की बात कही। मौके पर विरपुर से अनिल गुप्ता, राम पुकार भगत, मनोज सिंह, शंकर भगत, सुरेंद्र खरका, गौरीशंकर भगत, छातापुर से पप्पू भगत, राजा भगत, शंभू सिंह, मुन्ना सिंह विपिन श्रीवास्तव, सुशील कर्ण, सिंहेश्वर से न्यास सदस्य रौशन ठाकुर, सरोज सिंह, कैलाश चौधरी, नारद भगत, सोनू झा, मिंकू सिंह, वरुण सिंह, शशि शेखर सिंह, बहादुर यादव, रिंकू यादव, विनोद साह, महेश भगत, सहदेव यादव सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।
إرسال تعليق