राजस्व महाअभियान को लेकर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- प्रखंड कार्यालय सिंहेश्वर के सभागार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के 'राजस्व महा-अभियान' को लेकर अंचल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें अपर समाहर्ता अरूण कुमार ने शिविर का संचालन किया। जिसमें सीओ नवीन कुमार सिंह, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, अंचल स्तरीय राजस्व कर्मी, सर्वे कर्मी मनरेगा और विकास मित्र ने भाग लिया। इस महा-अभियान में निम्नांकित कार्य किए जाएंगे।
ऑनलाइन जमाबंदी में त्रुटियों को सुधारना
अगर आपकी ऑनलाइन जमाबंदी (डिजिटाइज्ड) में नाम, खाता, खेसरा, रकबा (क्षेत्रफल) या लगान (टैक्स) जैसी कोई भी त्रुटि है तो उसे ठीक कराया जा सकता है।
उत्तराधिकार नामांतरण
अगर किसी जमाबंदी रैयत (ज़मीन के मालिक) की मृत्यु हो गई है, तो उनके उत्तराधिकारियों के नाम वंशावली के आधार पर जमाबंदी कराई जाएगी।
बंटवारा नामांतरण
संयुक्त जमाबंदी (एक से ज़्यादा लोगों के नाम पर ज़मीन) के मामले में, आपसी सहमति या रजिस्टर्ड बटवारे के आधार पर हिस्सेदारों के नाम से अलग-अलग जमाबंदी की जाएगी।
छूटी हुई जमाबंदी होगी ऑनलाइन
जिन जमाबंदियों को अभी तक ऑनलाइन नहीं किया गया है। उन्हें भी इस अभियान के तहत डिजिटाइज़ किया जाएगा।
अभियान के चरण और समय-सीमा
इस अभियान को तीन मुख्य चरणों में बांटा गया है। प्रथम चरण 14 अगस्त, 2025 तक इस अभियान की तैयारियां पूरी की जाएगी।
द्वितीय चरण (क्रियान्वयन): 16 अगस्त, 2025 से 20 सितंबर, 2025 तक यह अभियान का मुख्य चरण है, जिसमें ज़मीनी स्तर पर काम होगा।
तृतीय चरण (फॉलो-अप) 21 सितंबर, 2025 से 30 अक्टूबर, 2025 तक होगा। इस चरण में पहले के कामों की समीक्षा और अधूरे कामों को पूरा किया जाएगा।
इसी प्रकार 08 अगस्त 2025 तक राजस्व महा अभियान का माइक्रो प्लान तैयार करने का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।
कुल मिलाकर इस अभियान में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा लोगों के जमीन का रिकार्ड की अशुद्धियां में सुधार ही राजस्व महा अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
एक टिप्पणी भेजें