जेडीएन फ्युल सेंटर गौरव गढ़ सुपौल का भव्य उद्घाटन विधायक अनिरुद्ध यादव ने किया।

 

आई लव सुपौल के आकर्षक लुक के साथ हुआ पेट्रोल पंप का उद्घाटन 
जेडीएन फ्युल सेंटर का उद्घाटन करते विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव 



कोशी तक/ सुपौल :- सुपौल सिंहेश्वर पथ में गौरव गढ़ में बायपास के पास जेडीएन फ्युल सेंटर का उद्घाटन निर्मली के विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने किया। इस दौरान जेडीएन फ्युल सेंटर के प्रोप्राइटर जितेंद्र कुमार सिंटु ने बुकें देकर अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान सिंहेश्वर के पुजारियों ने मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा संपन्न कराया। पेट्रोल पंप के उद्घाटन में काफी संख्या में लोगों की मौजूदगी पंप की भव्यता को बताने के लिए काफी है। पंप मेन रोड और बायपास दोनों को टेकअप करता है। दुर से ही पंप का लुक देखते ही बनता है।जदयू के गाड़ी में पहला तेल डालकर हुआ पेट्रोल पंप का शुभारंभ 


मौके पर मौके पर पीपरा विधायक रामविलास कामत, जदयू जिलाध्यक्ष राजेन्द्र यादव , पुर्व चेयरमैन जगदीश यादव, बीस सुत्री अध्यक्ष अजय कुमार, अमर कुमार चौधरी, खोखा बाबु, सेल्स अफसर कुमार अभिषेक, सिंहेश्वर के मुखिया संघ अध्यक्ष किशोर कुमार पप्पू, पुर्व न्यास सदस्य सरोज कुमार सिंह, कन्हैया ठाकुर, विनोद कुमार, सुधाकर ठाकुर, विद्या ठाकुर सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Post a Comment

أحدث أقدم