प्रखंड कार्यालय में झंडोत्तोलन कर प्रमुख इस्तियाक आलम
प्रोजेक्ट बालिका मध्य विद्यालय के छात्राओं के द्वारा निकाली झांकी
प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय के छात्राओं के द्वारा निकाली झांकी
कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- नगर पंचायत सहित प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों नीजी भवनों और संस्थाओं में 79 वें स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। सुबह बालिका उच्च और मध्य विद्यालय के छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। जिसमें भारत माता के भव्य और आलोकिक रूप के दर्शन कराए। साथ ही प्रखंड कार्यालय, नगर पंचायत और थाना के कार्यक्रम में भी शामिल हुई। सुबह में 8.15 बजे प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख इस्तियाक आलम ने प्रखंड के आला अधिकारियों और स्थानीय लोगों के बीच झंडोत्तोलन किया। और विधालय की छात्राओं ने राष्ट्रीय गान और राष्ट्रीय गीत गाकर झंडे को सलामी दी। इस अवसर पर प्रमुख श्री आलम ने कहा आज हम भारत के 79 वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं । 15 अगस्त 1947 को हमारा देश अंग्रेजी शासन से आज़ाद हुआ था। महात्मा गांधी, नेहरू और सरदार पटेल जैसे महान नेताओं ने हमें आज़ादी की राह दिखाई। स्वतंत्रता दिवस हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों की याद दिलाता है। नगर पंचायत अध्यक्षा नगर पंचायत भवन सिंहेश्वर में झंडोत्तोलन करते
नगर पंचायत सिंहेश्वर में नगर पंचायत अध्यक्षा पुनम देवी ने नगर वासियों के बीच झंडा फहराया। हालांकि नगर पंचायत में झंडोत्तोलन के बाद लोगों के निकलने की हड़बड़ी देखी गई। वही अध्यक्षा पुनम देवी ने कहा यह दिन औपनिवेशिक शासन के विरुद्ध वर्षों के प्रतिरोध की परिणति का प्रतीक है। उसी का परिणाम है कि 1947 में भारत एक स्वतंत्र गणराज्य के रूप में आजाद हुआ। उत्सवों और ध्वजारोहण से परे, इस दिन का सार उन मूल्यों को याद करने में निहित है जिनके लिए हमारे पूर्वजों ने संघर्ष किया। लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और विविधता में एकता का पाठ पढ़ाया।आदर्श थाना में झंडा फहराते थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम
आदर्श थाना सिंहेश्वर में सेवानिवृत्त होने से पहले अंतिम बार थाना में थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने झंडोत्तोलन किया। इस खुशी के माहौल में उन्होंने शहिदों को याद करते हुए कहा आज हमें जो खुली हवा में सांस लेने की आज़ादी है। वह उन्हीं के बलिदान का परिणाम है। स्वतंत्रता दिवस हमें यह याद दिलाता है कि आजादी पाना जितना कठिन था। और उसे बनाए रखना उतना ही जरूरी और कठिन है। हमें अपने कर्तव्यों को निभाना चाहिए, कानून का सम्मान करना चाहिए और देश की प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए। व्यापार मंडल में झंडोत्तोलन करते अध्यक्ष शिवचंद्र चौधरी
व्यापार मंडल में व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद्र चौधरी ने झंडोत्तोलन किया। इस पावन अवसर पर उन्होंने कहा ये दिन हमें भारतीय होने के गौरव का विशेष स्मरण कराते हैं। 15 अगस्त की तारीख, हमारी सामूहिक स्मृति में गहराई से अंकित है। औपनिवेशिक शासन की लंबी अवधि के दौरान, देशवासियों की अनेक पीढ़ियों ने, यह सपना देखा था कि एक दिन देश स्वाधीन होगा। आज हम उनके बलिदान को याद कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देते हैं। राजस्व कचहरी पर झंडारोहण करते सीओ नवीन कुमार सिंह
राजस्व कचहरी पर सीओ नवीन कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा स्वतंत्रता दिवस सिर्फ स्कूलों से छुट्टी और लड्डू खाने का बहाना नही है। यह साबित करने का मौक है कि आज़ादी का मतलब किसी से आज़ादी से ज़्यादा कुछ कर गुजरने की आज़ादी है। ऊपर उठने की आज़ादी, कुछ बेहतर बनाने की आज़ादी, उस भारत का हिस्सा बनने की आज़ादी जो अभी भी निर्माणाधीन है। सीएचसी सिंहेश्वर झंडोत्तोलन करते चिकित्सा प्रभारी डा. रविन्द्र कुमार
सीएचसी सिंहेश्वर में सीएचसी प्रभारी डा. रविन्द्र कुमार ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर सीएचसी में इस उत्सव को लेकर एक अलग उत्साह दिखा और जगह जगह रंगोली बनाई गई थी। इस अवसर पर सीएचसी प्रभारी डा. कुमार ने कहा 15 अगस्त की तारीख, हमारी सामूहिक स्मृति में गहराई में अंकित है। अंग्रेजी शासन की लंबी अवधि के दौरान, हमारे देश की अनेक पीढ़ियों ने, यह सपना देखा था कि एक दिन हमारा देश स्वाधीन होगा। देश के हर हिस्से में रहने वाले - पुरुष और महिलाएं, बूढ़े और जवान - विदेशी शासन की बेड़ियों को तोड़ फेंकने के लिए व्याकुल थे। उसी का परिणाम था 15 अगस्त 1947 को को देश आजाद हुआ। और उन शहिदों को नमन करते हैं। मौके पर बीडीओ आशुतोष कुमार, बीपीआरओ रोहित कुमार, ईओ राज कुमार कुशवाहा, उप प्रमुख मुकेश यादव, जयकांत कुमार, अर्जुन आलोक, माधव मेहता, दिनेश कुमार यादव, निर्मल चौधरी, अशोक भगत, दीपक यादव, राजेश कुमार झा, सफीक आलम, रिजवान आलम, बिष्णु शर्मा, संजय पाठक, पार्षद रंजीत सिंह, विंदेश्वरी राम, प्रदीप राम, आफताब अहमद, इंद्रजीत ऋषिदेव, सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
एक टिप्पणी भेजें