बांध कर पीटने के मामले में 2 व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया
कोशी तक/ भर्राही मधेपुरा:- मधेपुरा पुलिस ने एक हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक अमोद यादव की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए अनिमेश कुमार उर्फ ननका और लवन ऋषिदेव उर्फ श्रवण ऋषिदेव को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया जाएगा।
गिरफ्तार आरोपियों के विवरण
अनिमेश कुमार उर्फ ननका: पिता ज्योति ऋषिदेव, जागीर टोला वार्ड नंबर 12, थाना भर्राही, जिला मधेपुरा, लवन ऋषिदेव उर्फ श्रवण ऋषिदेव: पिता स्वर्गीय सागर ऋषिदेव, जागीर टोला वार्ड नंबर 12, थाना भर्राही, जिला मधेपुरा। पुलिस टीम में भर्राही थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, एसआई राजीव कुमार, एसआई गगन आनंद, एसआई विनोद कुमार के साथ पुलिस बल शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें