कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर के बुढावे पुल के पास नीचे गांवों में जाने के लिए एप्रोच पथ नही रहने के कारण स्थानीय लोगों बिहार सरकार और आईएलएफएस कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए बुढावे पुल के पास एनएच 106 को जाम कर दिया।
जानकारी के अनुसार सिंहेश्वर प्रखंड में में बुढावे पुला के पास एनएच निर्माण में के दौरान बुढावे पुल का नव निर्माण किया गया। जिसके बाद रूपौली, दुलार पीपराही गांव की ओर जाने वाला रास्ता लगभग बंद सा हो गया। जिसके लिए लोगो का एक शिष्टमंडल आईएलएफएस कंपनी के अधिकारी से भी मिला। और बताया एप्रोच पथ निर्माण किया जाय। लेकिन अधिकारियों द्वारा संतोष जनक जबाव नही मिलने पर स्थानीय लोगों ने एप्रोच पथ निर्माण के लिए बुढावे पुल के पास एनएच 106 को घंटो जाम कर बबाल काटा। लगभग एक घंटे तक एनएच जाम करने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस बाबात आईएलएफएस के एक अधिकारी ने बताया की हम लोग तो सड़क निर्माण कंपनी है। इसके लिए डीएम साहब को आवेदन देना चाहिए। ताकि एप्रोच पथ तैयार किया जा सके। वही गर्मी और उमस के कारण जाम में फंसे लोगों को भी काफी परेशानी हो रही थी। थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने अपने दल बल के साथ पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाया और प्रशासनिक अधिकारी तक बात पहुंचाने की बात पर जाम समाप्त कराया।

एक टिप्पणी भेजें