ई.रिकसा और एक्सयूवी के टक्कर में 1 की मौत 5 घायल।

अमन की मौत के बाद अस्पताल में रोते बिलखते परिजन 
दुर्घटना में 5 लोग घायल, अस्पताल में इलाजरत 



कोशी तक / मुरलीगंज मधेपुरा:- मधेपुरा जिले के मुरलीगंज में बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। मीरगंज-कुमारखंड मुख्य मार्ग पर लक्ष्मीपुर स्कूल के पास एक ई-रिक्शा और तेज रफ्तार चार पहिया वाहन एक्सयूवी में टक्कर हो गई। इस हादसे में 10 वर्षीय बच्चे अमन कुमार की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक बच्चा अवधेश मंडल का पुत्र था, जो दिग्घी वार्ड संख्या 4 का निवासी था।

घटना की जानकारी:

- ई-रिक्शा कुमारखंड से मुरलीगंज की ओर आ रहा था, तभी लक्ष्मीपुर के पास एक्सयूवी ने जोरदार टक्कर मार दी।

- टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा पलट गया और एक 10 वर्षीय बालक और टोटो चालक घायल हो गए।

- स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया गया।

- इलाज के लिए जाते समय मीरगंज में ही बच्चे की मौत हो गई, जिसे बाद में पीएचसी मुरलीगंज में मृत घोषित कर दिया गया।

कार्रवाई:

- मुरलीगंज थाना प्रभारी एसआई मनोज पासवान ने बताया कि मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

- कुमारखंड थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में बालक की मौत हुई है और चार पहिया वाहन और ई-रिक्शा को जब्त किया गया है।

मुरलीगंज से अंशु भगत 

Post a Comment

أحدث أقدم