दहेज के हत्या के मामले में पति, ससुर का दोस्त और सौतेली मां गिरफ्तार।

दहेज हत्या में गिरफ्तार 3 नामजद आरोपी 



कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा :- मधेपुरा के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में एक दहेज हत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान कटैया वार्ड नंबर 7 निवासी शेखर यादव की पत्नी गुंजन कुमारी के रूप में हुई है। मृतका की शादी 2019 में शेखर यादव से हुई थी। आरोप है कि शेखर यादव, उसके पिता अखिलेश यादव और उसकी वर्तमान पत्नी संगीता देवी ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर गुंजन कुमारी की हत्या बिजली से जला कर कर दी। पुलिस ने इस मामले में मृतका गुंजन कुमारी के भाई सहरसा जिला के पतरघट के जम्हरा वार्ड नंबर 3 निवासी चंदन कुमार के आवेदन पर पति शेखर यादव,  पिता अखिलेश यादव, सौतेली मां संगीता देवी, पिता का मित्र बाबुल कुमार और अजय कुमार को आरोपी बनाया है। जिसमें सिंहेश्वर पुलिस ने पति शेखर यादव, पिता के मित्र कमलजरी निवासी बबलू कुमार और सौतेली मां संगीता देवी को गिरफ्तार कर लिया है। और आगे की कार्रवाई की जा रही है। मालूम हो की शेखर यादव के पिता पर भी अपनी पहली पत्नी को मारकर दुसरी शादी करने का आरोप है। इस बाबत थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि इस मामले में 3 नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

और नया पुराने