विषेश गहन पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लेते अधिकारी
कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से जिला भू अर्जन पदाधिकारी अमन कुमार, बीडीओ आशुतोष कुमार और सीओ नवीन कुमार सिंह ने कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और गणना प्रपत्र के वितरण की समीक्षा की। साथ ही, बीएलओ को कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के मुख्य बिंदु
- रामपट्टी पंचायत के बूथ संख्या 46, 47 और 48 का निरीक्षण किया गया।
- बैहरी पंचायत के बुढ़ावे के बूथ संख्या 25 और 26 का निरीक्षण किया गया।
- कमरगामा के सिरसिया 7 और बरहड़ी बूथ संख्या 10 का निरीक्षण किया गया।
बीएलओ की भूमिका
- सिंहेश्वर प्रखंड में 92 बीएलओ इस कार्य के लिए नियुक्त किए गए हैं।
- सभी 92 बीएलओ को प्रतिदिन 50-50 प्रपत्र जमा कर ऑनलाइन करना होगा।
मतदाताओं की परेशानी
- गांव में मतदाताओं को कागजात खोजने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एक टिप्पणी भेजें