अंचल कार्यालय सिंहेश्वर ने 9 महादलित को पर्चा सौपा
महादलित लाभार्थियों को वासगीत पर्चा देते अधिकारी
कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर प्रखंड के रामपट्टी पंचायत में समग्र सेवा अभियान के तहत संपत्ति का अधिकार का पर्चा वितरण किया गया। इस बाबत सीओ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि इस योजना के पर्चा वितरण के लिए रामपट्टी पंचायत के रामपट्टी मौजा में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सिंहेश्वर अंचल के अंतर्गत 9 वास विहीन महादलित समुदाय को 3–3 डिसमिल का बंदोबस्ती पर्चा वितरण किया गया। जिसमें शांति देवी, सोलोमनी देवी, तरिया देवी, चंदुला देवी, बुदनी देवी, बिमला देवी, सरिता देवी, जानकी देवी और कश्मीरा देवी सभी रामपट्टी वार्ड नंबर 9 और 10 निवासी हैं। सीओ श्री सिंह ने बताया अंचल सिंहेश्वर अंतर्गत समग्र सेवा अभियान के तहत सभी मौजे के वास विहीन का सर्वेक्षण विकास मित्र के द्वारा किया गया था। जिसमें पात्र लाभार्थियों की जांच करते हुए अभी तक कुल 144 लाभुकों को पर्चा दिया जा चुका हैं। एवं 200 से अधिक लाभुकों को पर्चा देने की करवाई की जा रही हैं। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी आशुतोष कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार, रामपट्टी के मुखिया विजय कुमार सिंह एवं अन्य मौजूद थे।
إرسال تعليق