कोसी तक चौसा मधेपुरा:- चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत 6 नामजद अभियुक्त ने व्यवहार न्यायालय उदाकिशुनगंज में आत्मसमर्पण किया है। सभी अभियुक्तों ने न्यायालय से पुलिस को प्राप्त इश्तिहार चिपकाने के बाद आत्मसमर्पण किया गया है। विदित हो कि 05 फरवरी 2025 को चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत चौसा पूर्वी पंचायत के अभिया गांव में शादी का टेंट लगाए जाने के बाद हुई विवाद ने सुलगते सुलगते 07 फरवरी को दो समुदाय के बीच झड़प हो हुई थी। झड़प के बाद कुल 08 अलग अलग मामले दर्ज किए गए थे। जिसमें दोनों पक्षों से 60 व्यक्ति को नामजद अभियुक्त और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। बुधवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में दांगट मंडल, सुमन मंडल, जागो मंडल, दरोगी मंडल, मुसन शर्मा, राजीव चौधरी शामिल है। इस बाबत थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने देते हुए बताया कि न्यायालय से प्राप्त इश्तिहार चिपकाने के बाद सभी लोगों के द्वारा आत्मसमर्पण किया गया है। इस मामले अबतक दोनों पक्षों से कुल 37 लोग गिरफ्तार किए गए है। जबकि 16 लोगों के द्वारा आत्मसमर्पण किया गया शेष बचे अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है। झड़प के बाद दस थानों की पुलिस के अलावे विशेष पुलिस बल के साथ पुलिस कप्तान संदीप सिंह ने मोर्चा संभाला था।
एक टिप्पणी भेजें