नए जोश खरोस के साथ युवा संघ का हुआ पुनर्गठन। भीम काय संरक्षण मंडल का निर्माण हुआ। सामाजिक कार्य को मिलेगी गति।

 अशोक वाटिका में युवा संघ का पुनर्गठन करते सदस्य 



कोशी तक / सिंहेश्वर मधेपुरा:- रविवार को सिंहेश्वर स्थित अशोक-वाटिका में समाजसेवी संगठन युवा संघ को सक्रिय करने के लिए पुनर्गठन करने के लिए एक बैठक आयोजित किया गया। बैठक में सिंहेश्वर के सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़ हिस्सा लेने वाले सामाजिक लोगों को भी आमंत्रित किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा कि युवा संघ सिंहेश्वर अब समाज में नई भुमिका और जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार है, इसमें समाज के प्रबुद्ध वर्ग को मार्गदर्शन,  और सहयोग जरूरी है। ताकि संघ हमेशा साकारात्मक कार्य कर सके। सदस्यों ने कहा कि सिंहेश्वर में युवा संघ कि एक अलग ही पहचान रही है। अब इस पहचान को विस्तार रूप देने की जरूरत है। युवा संघ के पुनर्गठन,नए अधिकारियों का नाम तय 


बैठक में युवा संघ कि कार्य समिति और संरक्षक मंडल का गठन किया गया। संरक्षण समिति मे पुर्व मुखिया प्रत्याशी महेश साह, पुर्व नगर पंचायत प्रत्याशी सह प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के कोषाध्यक्ष दिलीप खण्डेलवाल, ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर रूपक श्रीवास्तव, कुन्दन भगत, कन्हैया अग्रवाल, पुर्व सरपंच राजीव कुमार भगत, अनुराग चौधरी, संजय स्वर्णकार, महेश भगत, सोनू गुप्ता, संजीव शर्मा, उप प्रमुख मुकेश यादव, अशोक वाटिका के डायरेक्टर अभिषेक भगत, स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष इन्द्रदेव स्वर्णकार, मुकेश कुमार मुन्ना, विकाश भगत, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिव चन्द्र चौधरी, राजेश रजनीश, जागरण संवाददाता राकेश रंजन को शामिल किया गया है।

युवा संघ का पुनर्गठन 

अध्यक्ष पंकज भगत, उपाध्यक्ष गोविंद कुमार, भानू कुमार, महासचिव रोहित कुमार, सचिव मिलन कुमार, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार, सह कोषाध्यक्ष रविशंकर कुमार उर्फ हरिओम कुमार, कार्यकारिणी सदस्य शुभम भगत, मोहन भगत, लेखराज,  मनिष कुमार, सुनील कुमार, विवेक कुमार, सागर कुमार, पंकज कुमार, मणि कुमार, अमरनाथ कुमार

साथ ही बैठक में सर्वसम्मती से निर्णय लिया गया कि युवा संघ  के संरक्षक मंडल और सदस्यों कि संख्या में आवश्यकता अनुसार बढाया बढ़ोतरी की जाएगी। 

श्रावणी मेला की व्यापक तैयारियां 

संघ में आगामी श्रावणी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा और सिंहेश्वर के विकास में अहम योगदान देने का निर्णय लिया गया। 

गरीब परिवार को मदद 

बैठक में संघ को मजबूती देने के लिए सदस्यों से निर्धारित शुल्क लिया जाय। ताकि समाजिक कार्यों को गति मिल सके। साथ ही कन्या दान महा दान जैसे आयोजन की रुपरेखा तैयार किया जा सके। ताकि गरीब परिवार के बच्चियों की शादी धुमधाम से हो सके। 

रात्री भोज के बाद संघ के भविष्य कि मंगल कामनाओं के साथ अध्यक्ष पंकज कुमार ने सभी का आभार प्रकट किया। 

Post a Comment

और नया पुराने