दिनेश सिंह हत्याकांड में में उदा पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।


दिनेश सिंह हत्याकांड में गिरफ्तार अभियुक्त के साथ डीएसपी 



कोशी तक / उदाकिशुनगंज:- मधेपुरा के रतवारा थाना क्षेत्र में दिनेश सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी सौरभ कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी शनिवार देर रात मुरौत शिव मंदिर के पास से हुई। दिनेश सिंह की हत्या 24 मई को कपसिया गांव के पास कटोरिया धार स्थित खेत में गोली मारकर की गई थी। इस मामले में मृतक के भाई माधो सिंह के आवेदन पर रतवारा थाना में 10 लोगों को नामजद और अन्य अज्ञात को आरोपी बनाया गया था।

गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और गिरफ्तार आरोपी का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मानवीय और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। छापेमारी अभियान में रतवारा थानाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ शर्मा, तकनीकी शाखा के कर्मी और थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

Post a Comment

أحدث أقدم