50 हजार का ईनामी बदमाश को पुरैनी पुलिस ने पकड़ा।

 50 हजार का ईनामी अपराधी के साथ डीएसपी 




कोशी तक/ पुरैनी मधेपुरा:- बिहार पुलिस ने पचास हजार रुपये के ईनामी कुख्यात अपराधी केशव यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्यालय, बिहार पटना और पुलिस उप महानिरीक्षक कोशी क्षेत्र सहरसा के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक महोदय मधेपुरा और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय के निर्देशन में पुलिस द्वारा कांड में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

गिरफ्तारी के मुख्य बिंदु:

- गिरफ्तार अभियुक्त: प्रा. अभि. केशव यादव उम्र करीब 27 वर्ष, पिता अवध किशोर यादव गणेशपुर वार्ड नंबर 10, थाना पुरैनी, जिला मधेपुरा।

- गिरफ्तारी की तिथि और स्थान: दिनांक 21.06.2025 को एसटीएफ टीम एवं थाना के पुलिस पदाधिकारी के द्वारा तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर रात्री में बघरा के समीप बाबा विशु स्थान के पास वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया।

- बरामदगी: एक लोडेड देशी कट्टा, दो जिन्दा कारतूस, एक मोबाईल और एक मोटरसाईकिल बरामद किया गया।

आपराधिक इतिहास:

- पुरैनी थाना काण्ड संख्या 134/23 दिनांक 14/06/23 धारा 25 (1-बी) ए 26/35 आर्म्स एक्ट।

- पुरैनी थाना काण्ड संख्या 27/21 दिनांक 07/02/2021 धारा 302/120 (बी)/34 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट एवं 3(ii)(ए) एससी-एसटी एक्ट।

- पुरैनी थाना काण्ड संख्या 182/20 दिनांक 27/10/2020 धारा 392/411 भादवि।

- पुरैनी थाना काण्ड संख्या 129/19 दिनांक 01/07/2019 धारा 341/323/379/384/385/354/504/506/34 भादवि।

- पुरैनी थाना काण्ड संख्या 39/20 दिनांक 11/03/2020 धारा 341/323/325/379/385/504/506/34 भादवि।

- पुरैनी थाना कांड संख्या 46/25. दिनांक 14.03.2025, धारा 140(1),126 (2),115(2),109,3 (5) बीएनएस 2023।

छापामारी दल:

थानाध्यक्ष राघव शरण, एसआई शंभू कुमार, एएसआई रिजवान अहमद, एसटीएफ टीम और थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी/पुलिसकर्मी शामिल थे।

Post a Comment

और नया पुराने