3 नकाबपोश अपराधियों ने सड़क पर जा रही महिला को गोली मारकर हत्या की।

 3 नकाबपोश अपराधियों ने सड़क पर महिला को गोली मार की हत्या।



कोशी तक/ चौसा मधेपुरा:- चौसा थाना क्षेत्र में एक महिला को चौसा भटगामा एसएच 58 लौआलगान पुर्वी के पंचायत सरकार भवन के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला की पहचान पैरा टोला लौआलगान पुर्वी वार्ड नंबर 8 निवासी बमभोला मंडल की 45 वर्षिय पत्नी पुनीता देवी के रूप में हुई है, जो लगन पूर्वी पंचायत की निवासी थी।

हत्या की घटना:

- गोलीबारी: तीन नकाबपोश बदमाशों ने महिला को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

- घटना स्थल:  चौसा भरगामा के पास छोटी पुलिया के पास यह घटना हुई।

- मौत: महिला को भागलपुर ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस जांच:

- मामला दर्ज: पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- बदमाशों की पहचान: थानाध्यक्ष अमित राय ने बताया बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।

चौसा से नौशाद आलम 

Post a Comment

और नया पुराने