मुआवजे की मांग को लेकर एनएच 106 किया जामकर
मृतक विष्णु देव मंडल का फाइल फोटो
कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा :- कमरगामा में दुकान बंद कर घर लौट रहे 52 वर्षीय व्यक्ति की 3 बाइक सवार युवकों ने पिछे से ठोकर मारकर घायल कर दिया। जिसे अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई। वही बाईक सवार युवक भी घायल हैं। आक्रोषित लोगों ने सुबह एनएच 106 जाम कर जम कर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार सोमवार को संध्या साढ़े 8 बजे के करीब कमरगामा वार्ड नंबर 5 निवासी बिष्णु देव मंडल अपना किराना दुकान बढ़ा कर घर जा रहा था। पिछे से 3 तेज रफ्तार से आ रही बाइक सवार युवक ने कमरगामा पुलिस चौकी के पास ठोकर मार दिया। ठोकर इतनी जबरदस्त थी की घायल विष्णु देव मंडल ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड दिया। ठोकर के बाद बाईक की जर्जर स्थिति
वही बाईक सवार युवक भी गिर कर घायल हो गया। जिसका भी इलाज चल रहा है। वही सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने कमरगामा एनएच 106 को जाम कर दिया। वही घायल बाईक सवार लालपुर सरोपटटी का बताया जा रहा है। ठोकर के बाद उसकी स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है। जिसका नीजी किल्नीक में इलाज चल रहा है। जाम को समाप्त कर सड़क खाली करवाते पुलिस
जाम की सुचना मिलते ही सिंहेश्वर थाना से एसआई देवेन्द्र प्रसाद, मृत्यंजय कुमार, अवध किशोर महतो, जय नंदन पासवान और अनिल कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर लोगों कोइ समझा और मुआवजे का आश्वासन पर जाम समाप्त करवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया।
मौके पर मुखिया जय कृष्ण शर्मा, पंसस मनीष कुमार, शंभु मंडल, बलराम मंडल, राजेन्द्र यादव, मनोज यादव, डा. विनोद, मोती शर्मा, रामदेव मंडल, राजकुमार मंडल, महेश मंडल सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
إرسال تعليق