10 नामजद अभियुक्त ने किया आत्मसमर्पण
कोशी तक/ चौसा मधेपुरा:- चौसा थाना क्षेत्र में दस नामजद अभियुक्तों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें से नौ अभियुक्तों ने व्यवहार न्यायालय उदाकिशुनगंज में और एक अभियुक्त ने चौसा थाना में आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वालों में शशिधर मंडल, सुदर्शन मंडल, सेमी मंडल, जितेंद्र मंडल, गुलशन मंडल, मदन मंडल, रामानंद मंडल, उपेंद्र मंडल, रामजतन मंडल और वरुण कुमार शामिल हैं।
आत्मसमर्पण की वजह:
- 05 फरवरी 2025 को चौसा पूर्वी पंचायत के अभिया गांव में शादी का टेंट लगाए जाने के बाद हुई विवाद के बाद 07 फरवरी को दो समुदाय के बीच झड़प हुई थी।
- इस मामले में दोनों पक्षों से 60 व्यक्ति को नामजद अभियुक्त बनाया गया था और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
अब तक दोनों पक्षों से कुल 37 लोग गिरफ्तार किए गए हैं और 10 लोगों ने आत्मसमर्पण किया है। शेष बचे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही हैं।
चौसा से नौशाद आलम
एक टिप्पणी भेजें