अनियंत्रित होकर ट्रक छह दुकान और एक घर में घुसी, एक गंभीर रूप से घायल

Dr.I C Bhagat
0

 हाईवा ने 7 घर और दुकान को पहुंचाया क्षति, एक घायल 



कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत कमरगामा पंचायत के सिरसिया में अनियंत्रित ट्रक एकाएक सात घर व दुकान में घुस गया। इस दौरान एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार सुबह एकाएक अनियंत्रित हाईवा ट्रक 7 लोगों का घर और दुकान में घुस गया। इसमें एक व्यक्ति सिरसिया वार्ड नंबर 2 निवासी शंकर मंडल अपने घर में चौकी पर बैठे थे। इसी दौरान ट्रक बीआर 10 जीसी 7445 उनको ठोकर मारते हुए अन्य दुकान में घुस गई। यह भी बताया गया कि उक्त घायल लगभग दो घंटा तक ट्रक के नीचे ही दबे रहे। बाद में जक के माध्यम से ट्रक को ऊपर उठा कर घायल को नीचे से निकाला गया. जिसे तुरंत ही मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इस दुर्घटना में घायल शंकर मंडल का घर, अवधेश मंडल का चक्की मिल, मिथलेश मंडल का किराना दुकान, कारी स्वर्णकार का ज्वेलर्स, रंजीत मंडल का चाय दुकान, डा. मनोज कुमार का क्लिनिक और चंचल कुमार का भारतीय स्टेट बैंक का सीएसपी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस बाबत मुखिया जयकृष्ण शर्मा ने बताया कि दुर्घटना के बाद काफी संख्या में लोग स्थल पर पहुंच कर लोगों की मदद की। इस दुर्घटना में लगभग पांच लाख रुपए नुकसान अनुमान लगाया गया है। इस बाबत थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया घटना की जानकारी मिलते ही स्थल पर पहुंचकर जांच करते हुए दो चौकीदार हरिवंश कुमार मणि और धीरेंद्र पासवान को स्थल पर लगा दिया गया है। हाईवा ट्रक भागलपुर का बताया जा रहा है। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner