सिंहेश्वर प्रखंड के प्रथम प्रमुख स्व. उपेंद्र नारायण यादव के पहली पुण्यतिथि पर सांसद ने उनकी प्रतिमा का किया अनावरण।

 प्रतिमा का अनावरण करते सांसद दिनेश चंद्र और पप्पू यादव 


कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा :- सिंहेश्वर प्रखंड के सुखासन पंचायत प्रथम प्रमुख स्व. उपेंद्र नारायण यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके प्रतिमा का अनावरण मधेपुरा के जदयू सांसद दिनेश चंद्र यादव, पुर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, जीप अध्यक्षा मंजू देवी ने किया। 

इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्यों ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रतिमा अनावरण के बाद मधेपुरा के सांसद दिनेश चंद्र यादव ने कहा स्व. उपेंद्र बाबू हमारे प्रिय मित्र मेरे हर सुख दुख के भागीदार रहे। और मुझे किसी भी विषय में कभी भी चिंतन की जरूरत हुई वह हमारे साथ रखे रहे। इनके प्रतिमा अनावरण के मौके पर उपस्थित होकर जो खुशी महसूस कर रहा हूं इसका वर्णन नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि उनकी सोच हमेशा से सामाजिक रही है। गरीब तबके के लोगों का ढाल बनकर रहे। और यही शिक्षा वह अपने दोनों पुत्र को देकर गए हैं। एक यहा के मुखिया और मुखिया संघ अध्यक्ष हैं। इनको सामाजिकता का पाठ पढा कर गए हैं। दुसरा संवेदक की भुमिका में समाजसेवा कर उनकी विरासत को बखूबी संभाल रहे हैं।प्रथम पुण्यतिथि में उमड़ी श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ 

पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा स्व. उपेंद्र प्रसाद यादव मेरे अभिभावक ही नहीं थे मेरा एक घर भी यही था। मुझे जब भी किसी तरह की जरूरत और  परेशानी महसूस हुई इनको अपने साथ पाया। और इनके प्रथम पुण्यतिथि पर उपस्थित होकर इनके प्रतिमा अनावरण में अपनी मौजूदगी से अपने आप को धन्य मानता है। उन्होंने कहा आज पहले वाला समाज और आज  के समाज और उनकी सोच नहीं मिलती। आज के युवा वर्ग से इस तरह की कोई उम्मीद नहीं है। आज भी समाजिक सोच के लिए 50 से 80 वर्ष तक के आयु के लोगों को ओर देखना पड़ता है। उन्होंने कहा मुझे सिंहेश्वर से ही ऊर्जा मिली है। और पहली बार निर्दलीय विधायक के रूप में यहां से चुनकर गया था। और आज निर्दलीय सांसद के रूप में भी हूं। मेरा सिंहेश्वर के हर घर से परिवारिक संबंध है। यहां से जुड़ना मेरे जीवन का सबसे सुखद पहलू रहा है जिसको हम जीवन में कभी भूल नहीं पाएंगे।कार्यक्रम में शामिल सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि 

महर्षि के विधायक गुंजेश्वर साह ने कहा कि स्व. उपेंद्र बाबू आदिमानव थे। समाजवाद के प्रणेता थे। 71 की बात है जब समाजवाद की लड़ाई के लिए समाजवादी क्रांति संगठन तैयार किया गया। तो वह पहली बार इन्हीं के आवास पर इन्हीं के संरक्षण में हम लोगों की पहली बैठक हुई थी।  समाजवाद के लिए उनकी भूमिका को कोई भूल नहीं सकता। उनके संघर्षों को याद कर आज भी श्रद्धा से सर खुद ब खुद झुक जाते हैं।अतिथियों को अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ से सम्मानित करते 

इस अवसर पर सिंहेश्वर विधायक चंद्रहास चौपाल ने कहा स्वर्गीय उपेंद्र बाबू के मेरे अभिभावक के रूप में हमेशा मेरे साथ रहे। चुनाव के समय में चुनाव कैसे लड़ा जाए  इसकी शिक्षा मुझे उनसे ही मिली। उन्होंने कहा समाज की सेवा ही सच्ची सेवा है।  इलाके में कई विधायक सिंहेश्वर आते थे तो बिना इनसे भेंट किया वापस नहीं जाते थे।

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत मुखिया संघ अध्यक्ष सह राजद प्रखंड अध्यक्ष किशोर कुमार पप्पू ने और मुकेश कुमार ने किया। मंच संचालन पृथ्वी राज यदुवंशी ने किया। अतिथियों के मनोरंजन के लिए ख्यातिप्राप्त गायक रौशन कुमार ने एक से एक भजन की प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आगंतुकों के इंतजार में रूपेश कुमार, पंकज कुमार, राहुल कुमार राज, विकी आनंद, अभिषेक राज, हर्षित आनंद, दिव्यम आर्य, प्रतिक राज और विराज वंश तत्पर थे। मौके पर बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, जदयू जिलाध्यक्ष सह पुर्व मंत्री डा. रमेश ऋषिदेव, व्यवसाई प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, पुर्व जिलाध्यक्ष विजेंद्र यादव, सियाराम यादव,  गौरी प्रसाद, जवाहर यादव, तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव दीपक यादव, सत्यजीत यादव, सुपौल प्रमुख प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार सिंटु, पुर्व प्रमुख सिंहेश्वर दिनेश कुमार यादव, बच्चा झा, पुर्व  उप प्रमुख सत्यदेव मंडल, पुर्व कृषि पदाधिकारी सीडी रजक, उप प्रमुख मुकेश यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद्र चौधरी, समाजसेवी प्रो. भुपेंद्र मधेपुरी, प्रो. अरूण कुमार, प्रो. विजय कुमार, विनय विनायक, नन्हे यादव, प्रखंड अध्यक्ष हरेंद्र मंडल, मनोज यादव, अशोक साह, तेज नारायण यादव, ओम प्रकाश चौधरी, मुख्य पार्षद परवेज आलम, मुखिया विजय कुमार सिंह, भुवनेश्वर यादव, विनोद भगत, राजु राजा, पार्षद शंकर चौधरी, पुर्व मुखिया राम कृष्ण पौदार, व्यापार संघ अध्यक्ष विजय टेकरीवाल, पुर्व न्यास सदस्य मदन मोहन सिंह, इं. भोला भगत, राजद नेत्री विनीता भारती, राजीव कुमार बबलू, अमीत कुमार, अजय यादव मौजूद थे।

Post a Comment

أحدث أقدم