पीजी फोर्थ सेमेस्टर के छात्र छात्राओं को दी गई विदाई। प्राध्यापकों ने उज्वल भविष्य का दिया आशिर्वाद।

Dr.I C Bhagat
0

 भुगोल पीजी के छात्र-छात्राओं की हुई विदाई समारोह सेमिनार के बाद प्राचार्य को सम्मानित करते 



कोशी तक/ मधेपुरा:- पीएस कॉलेज मधेपुरा के स्नातकोत्तर भूगोल विभाग में विश्वविद्यालय स्तरीय द्वि-दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का विषय "वर्षा जल संचयन में आमजनों की सहभागिता" था। सेमिनार का समापन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

मुख्य बिंदु:

- वर्षा जल संचयन: सेमिनार में वर्षा जल संचयन की विभिन्न विधियों पर चर्चा की गई। डॉ. अमित विश्वकर्मा ने वर्षा जल संचयन की तीन विधियों - टॉप वाटर हार्वेस्टिंग, सरफेस वाटर हार्वेस्टिंग और सब-सर्फेस रेनवाटर हार्वेस्टिंग पर प्रकाश डाला।

- स्पंज सिटी मॉडल: डॉ. अरुण कुमार ने स्पंज सिटी मॉडल की उपयोगिता पर चर्चा की, जिसमें बाढ़ के रोकथाम और गर्मी के दिनों में जल का उपयोग किया जा सकता है।

- जल संरक्षण: डॉ. राम अवधेश कुमार ने जल संरक्षण के महत्व पर बल दिया और कहा कि हमें व्यक्तिगत स्तर पर सचेत होना चाहिए और सरकारी नीतियों के अनुरूप काम करना चाहिए।

-ऑपरेशन सिंदूर के दौरान में शहीद सैनिकों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया।

पुरस्कार वितरण:

- सेमिनार में बेहतर आलेख प्रस्तुत करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। मधु प्रिया को प्रथम, मुकेश कुमार को द्वितीय और नुजहत जनी को तृतीय पुरस्कार दिया गया।महाविद्यालय के शैक्षणिक सत्र के अंतिम दिन उदास छात्र छात्राओं 

कार्यक्रम में उपस्थित:

- कार्यक्रम के अध्यक्ष डा. अरूण कुमार सिंह, संयोजक डॉ. राजेश कुमार सिंह, डॉ. अमित विश्वकर्मा,  भुगोल विभाग के एचओडी डॉ. गुंजन कुमारी, डॉ. राजीव जोशी, डॉ. अजय कुमार, डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह, डॉ. भूषण कुमार, रसायन शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डा. राम प्रवेश कुमार एवं प्राध्यापक मो. जहांगीर आलम, वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डा. राजीव जोशी, वनस्पति विज्ञान के प्राध्यापक डा. अजय कुमार, प्राणी विज्ञान के विभागाध्यक्ष डा. ब्रजेश कुमार सिंह, गणित विभाग के प्राध्यापक डा. भूषण कुमार इत्यादि ने भी अपने महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किये। इस अवसर पर शशि कुमार, मुस्कान कुमारी, गुंजन कुमारी, खुशबू कुमारी, रूणा कुमारी, रेणु कुमारी, सोनी कुमारी, प्रीति कुमारी, रानी कुमारी, श्वेतमा कुमारी, मुस्कुराना, कसाव मलिका, पूजा कुमारी, नेहा कुमारी, मुकेश कुमार, कुमारी मंजरी, इत्यादि ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner