शताब्दी वर्ष के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने तय किया कार्यक्रम।

 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य बैठक करते हुए 



कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ स्थापना दिवस और शताब्दी वर्ष के विस्तृत कार्यक्रम को लेकर राम-जानकी ठाकुरबाड़ी सिंहेश्वर में एक आवश्यक बैठक नगर संघ चालक तरूण जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें शताब्दी वर्ष को देखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक साल के पुरे कार्यक्रम की रूपरेखा तय किया गया है। जिसके अनुपालन के एक रोड मैप तैयार किया गया। 

शताब्दी वर्ष और संघ स्थापना दिवस का कार्यक्रम

 विजयादशमी उत्सव:-

-27 सितंबर से 12 अक्टूबर 2025

-जिसको संघ स्थान में गण वेश में उपस्थित होकर मनाना है।

-पथ संचलन और शस्त्र पुजन 

 व्यापक संपर्क गृह योजना:-

-15 नवंबर से 7 दिसंबर तक मनाया जाएगा।

-एक टोली बना कर घर घर जाकर संपर्क करना है। 

-संघ के बारे में लोगों को विस्तार से बताना।

 हिन्दू सम्मेलन:-

-14 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक मनाया जाएगा।

-घर घर जाकर लोगों से मिल कर हिन्दूओं को हिन्दुत्व के बारे में जानकारी देना है।

 समाजिक सद्भावना बैठक:-

-1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक सद्भावना बैठक होगी।

-जिसमें सभी जाति के लोग भाग लेंगे। और एक सम्मेलन कर सभी को सुची बद्ध करना है। 

 नागरिक गोष्ठी:-

-1 मई से 30 मई 2026 तक 

-सभी मंडलों और नगर के सभी बस्ती में।

महाविद्यालय के छात्रों के बीच कार्यक्रम:-

-25 जून से 25 जुलाई 2026 

-सभी महाविद्यालयों में जाकर छात्र छात्राओं के बीच कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

 शाखा सप्ताह:-

-25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक

-एक एक सप्ताह के लिए बस्ती बस्ती में जा जा कर शाखा लगाना।

मौके पर मनोज कुमार भगत, संजीव कुमार भगत, विष्णु शर्मा, दिपांकर कुमार, गणेश कुमार गुप्ता, आदित्य कुमार, दिनेश कुमार, गोविंद कुमार खंडेलवाल, सहित कई स्वयंसेवक मौजूद थे।

Post a Comment

और नया पुराने