डीएम ने अंचल कार्यालय सहित प्रखंड का निरीक्षण किया। कर्मियों को स:समय आने का दिया निर्देश।

मुरलीगंज प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण करते डीएम 



कोशी तक / मुरलीगंज मधेपुरा:- मधेपुरा के जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने मुरलीगंज प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया और पदाधिकारियों एवं कर्मियों को स:समय कार्यालय आने और कार्य अवधि तक उपस्थित रहने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान:

- डीएम श्री सिंह ने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय की संचिका और विभिन्न दस्तावेजों का अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए।

- उन्होंने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की सेवाओं की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया और कार्यालय में संधारित सभी अभिलेखों की जांच की।

निर्देश:

- बीडीओ और सीओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं ताकि जनकल्याणकारी योजनाओं के निष्पादन में तेजी लाई जा सके।

- पदाधिकारियों और कर्मियों को स:समय कार्यालय आने और कार्य अवधि तक उपस्थित रहने की सख्त हिदायत दी गई है।

- निरीक्षण के दौरान एडीएम अरूण कुमार, बीडीओ आशा कुमारी, सीओ किसलय कुमार, बीएओ राजेश कुमार चौधरी, सीडीपीओ आशिष नंदन, एमओ प्रभाष कुमार सहित प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

मुरलीगंज से अंशु भगत 

Post a Comment

أحدث أقدم