चौसा प्रखंड में जीविका परियोजना कार्यालय में लाइव नितिश कुमार का संबोधन हुआ।

 जिविका  संवाद कार्यक्रम में नितिश कुमार से संवाद करते महिला 



कोशी तक/ चौसा मधेपुरा:- मधेपुरा के चौसा प्रखंड में जीविका परियोजना कार्यालय द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जीविका दीदियों को राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

महिला संवाद कार्यक्रम की विशेषताएं:

- कार्यक्रम में जीविका दीदियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संबोधन का लाइव प्रसारण दिखाया गया।

- महिलाओं ने अपनी समस्याओं और आकांक्षाओं को खुलकर रखा।

- राज्य सरकार की योजनाओं और कार्यों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।

- अरजपूर के भटगामा, खलीफा टोला, घोषई पंचायत के अरसन्डी परिसर में विभिन्न जीविका महिला ग्राम संगठन की जीविका दीदियों के मुख्यमंत्री नितीश कुमार का लाइव प्रसारण सुना।

- ग्राम संगठन में सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाइव प्रसारित कर जानकारी दी गई|

कार्यक्रम में मौजूद लोग:

- जीविका बीपीएम चंद्रमोहन पासवान, क्षेत्रीय समन्वयक अभिषेक कुमार, क्षेत्रीय समन्वयक अभिषेक कुमार, कार्यालय सहायक सुधीर कुमार, समन्वयक प्रिंस पप्पू, विक्रांत कुमार, सुशील कुमार, गोपाल कुमार, मधुकर मंडल, एसजेवाई एमआरपी कुमार साजन, आशीष कुमार, शिव कुमार, सोनी कुमारी, रोजी प्रवीण, एमबीके रंजना कुमारी, सीएफ संजू कुमारी, बीएम उषा कुमारी, जीविका मित्र शिखा नीलम, नीलू कुमारी, स्वीटी कुमारी,सहित अन्य जीविका कैडर व जीविका दीदी मौजूद रहे।

- सीएलएफ अध्यक्ष अंजू कुमारी, सचिव समतोला कुमारी और कोषाध्यक्ष शांति सहयोगी भी मौजूद थीं।

चौसा से नौशाद आलम 

Post a Comment

और नया पुराने