स्कूल जा रहे शिक्षक को दिनदहाड़े बाईक सवार अपराधियों ने मारी गोली। सीएचसी मुरलीगंज में चल रहा इलाज।

Dr.I C Bhagat
0


घायल शिक्षक से पुछताछ करती मुरलीगंज, जानकीनगर की पुलिस 



कोशी तक/ मुरलीगंज मधेपुरा:- बिहार में जंगल राज की वापसी दिनदहाड़े स्कूल जा रहे शिक्षक को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना मधेपुरा और पूर्णिया जिला के सीमावर्ती क्षेत्र जानकीनगर थाना अंतर्गत चांदपुर भंगहा का है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे अररिया जिला के भरगामा थाना क्षेत्र के टपड़ा वार्ड नंबर 12 भीम नगर विसहरिया निवासी 41 वर्षिय शिक्षक जुनैद आलम स्कूल जा रहे थे। अज्ञात दो अपराधियों ने मोटरसाइकिल रुकवा लूटपाट के दौरान गोली मार दी। घायल शिक्षक को लोगों ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरलीगंज पहुंचाया।घायल शिक्षक जुनैद आलम को कमर में लगी गोली 


 शिक्षक ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वह जानकीनगर थाना क्षेत्र के चैनपुरा मध्य विद्यालय में लगभग 12 वर्ष से कार्यरत है। रोजाना की तरह आज भी घर से स्कूल के लिए निकले की तभी जानकीनगर थाना क्षेत्र के ही विद्या विहार प्राइवेट स्कूल के समीप अपाचे गाड़ी पर सवार 2 अज्ञात अपराधियों ने जबरन उनकी मोटरसाइकिल को रुकवाया और पैसे का मांग करने लगा। जब मेरे द्वारा पैसा नहीं होने की बात कही गई तो उनमें से एक अपराधी ने हथियार निकाल कर दो गोली चला दी। दोनों गोली कमर के नीचे लगी। घटना के बाद जानकीनगर और मुरलीगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंचे और छानबीन में जुट गए। 

क्या बिहार में जंगल राज की वापसी हो गई है।

बिहार में जिस तरह आम जनों को गोली गाजर मूली की तरह अपराधी गोली मार रहे हैं। लूटपाट की घटना में बेतहाशा वृद्धि हुई है। वही चोरी की घटनाओं ने सभी रिकार्ड तोड़ दिया है। जन मानस को फिर से जंगल राज का वो भयानक दृश्य नजर आने लगा है। लोग घर से निकलते हैं तो अपराधी गोली मार देता है। व्यवसाई पैसा कलेक्शन से लौटता है तो छिनतई का शिकार हो जाता है। घर से शादी विवाह में शामिल होने जाने पर घर में चोरी हो जाती है। आज भी शिक्षक घर से स्कूल जा रहा था। 

घटना का विवरण:

- जुनैद आलम रोजाना की तरह घर से स्कूल के लिए निकले थे।

- विद्या विहार प्राइवेट स्कूल के समीप अपाचे गाड़ी पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उनकी मोटरसाइकिल को जबरन रुकवाया।

- अपराधियों ने पैसे की मांग की, लेकिन जुनैद आलम ने पैसे नहीं होने की बात कही।

- इसके बाद एक अपराधी ने हथियार निकालकर दो गोली चला दीं, जो जुनैद आलम को कमर के नीचे लगीं।

घटना के बाद की कार्रवाई:

- स्थानीय लोगों ने घायल शिक्षक को मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

- जानकीनगर और मुरलीगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।

- पुलिस मामले की जांच कर रही है और हर बार की तरह अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

मुरलीगंज से अंशु भगत 



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner