कोशी तक/ चौसा मधेपुरा:- मधेपुरा के चौसा फुलौत थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरसंडा पंचायत के अमनी बलौरा घाट कोसी नदी में 9 वर्षीय युवती आंचल कुमारी की डूबने से मौत हो गई। वह अपने परिवार के साथ मक्का काटने के लिए भागलपुर जिला के खरीक थाना अंतर्गत ध्रुव गंज वार्ड नंबर 06 से आई थी। आंचल अपने परिवार के साथ हर साल मक्के की कटाई के लिए मोरसंडा पंचायत के अमनी आती थी और परिवार झोपड़ी बनाकर जीवन गुजारा करता था।
घटना के मुख्य बिंदु:
- डूबने की घटना:करीब 2 बजे पैर फिसलने के कारण आंचल कुमारी गहरे पानी में चली गई और डूब गई।
- शव की खोजबीन: घटना की जानकारी मिलते ही अंचल अधिकारी शशिकांत यादव और फुलौत थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गए और गोताखोर की मदद से शव की खोजबीन शुरू की गई। लेकिन समाचार लिखे जाने तक शव बरामद नहीं हो सकी थी।
मुखिया का बयान: मुखिया शेखर पासवान ने बताया कि भागलपुर जिले के खरिक प्रखंड के विभिन्न स्थानों से मजदूर मक्के की कटाई के लिए आते हैं।
अंचलाधिकारी का बयान: अंचलाधिकारी शशिकांत यादव ने बताया कि ज्यादा पानी और धुप में पानी गर्म होने के कारण खोजबीन में कठिनाई हो रही है।
कार्रवाई:
- मौके पर अंचलाधिकारी और पुलिस बल मौजूद है।
- गोताखोर की मदद से शव की तलाश जारी है।
चौसा से नौशाद आलम