पीकअप चालक से 3 हथियार बंद अपराधियों ने हथियार के बल पर 1500 रूपया लूटे।

 

छिनतई का शिकार पीड़ित पीकअप चालक




कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- मधेपुरा के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में एक पिकअप चालक से तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया। पिकअप चालक अमित कुमार ने बताया कि वह मछली लेकर जीवछपुर गया था और वापस लौटते समय कटेया के पास अपराधियों ने उसे रोककर हथियार दिखाकर उसकी जेब से 1500 रुपये छीन लिए।

घटना का विवरण:

- मछली लेकर गम्हरिया थाना क्षेत्र के जिवछपुर गया था। 

- मछली खाली कर लोटने के क्रम में कटैया के पास हुई घटना।

- पीड़ित की पहचान साहुगढ वार्ड नंबर 6 निवासी अमित कुमार के रूप में हुई।

- छिनतई के समय पहुंची पुलिस की भान।

- पुलिस की भान को देख अपराधी भागने में हुआ कामयाब।

पुलिस कार्रवाई:

- थाना अध्यक्ष वीरेंद्र राम ने बताया कि पुलिस बल को स्थल पर भेजा गया है।

- अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

और नया पुराने