18 महादलित परिवार को वासगीत पर्चा देते सीओ और मुखिया
कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- मधेपुरा के सिंहेश्वर अंचल में डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत एक शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 18 ऋषिदेव लाभुकों को 3-3 डिसमिल की बंदोबस्ती ई. पर्चा वितरित किया गया। इस अवसर पर मुखिया ग्राम पंचायत बैहरी शेखर गुप्ता, बीडीओ आशुतोष कुमार, सीओ नवीन कुमार सिंह उपस्थित थे।
कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:
- राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा ग्रामीण वास विहीनों को 3 डिसमिल वास भूमि उपलब्ध कराने के लिए अभियान बसेरा 2 कार्यक्रम संचालित है।
- सिंहेश्वर अंचल में अभी तक कुल 143 लाभुकों को 3 डिसमिल का पर्चा बनाया जा चुका है, जिसे वार्ड वार कैंप की तिथि को वितरित किया जा रहा है।
18 लाभुको की सूची
1. लालो देवी पति जगन ऋषिदेव, 2. सगुनिया देवी पति राजकुमार ऋषिदेव 3. रूबी देवी पति श्याम सुंदर ऋषिदेव 4. राजकुमारी देवी पति धर्मेंद्र ऋषिदेव 5. मंजू देवी संजीव कुमार 6. मंजू देवी पति योगानंद ऋषिदेव 7. फुल देवी पति ललन ऋषिदेव 8. दुखनी देवी स्व. सीता राम ऋषिदेव 9. सोनी देवी पति तारानंद ऋषिदेव 10. जानकी देवी पति सुकराती ऋषिदेव 11. ललिता देवी पति सदानंद ऋषिदेव 12. ललिता देवी चंदेश्वरी ऋषिदेव 13. त्रिफूल देवी पति पंचू ऋषिदेव 14. मूखनी देवी पति दीपनारायण ऋषिदेव 15. नीरो ऋषिदेव पति विंदा ऋषिदेव 16. सोमनी देवी पति किनु लाल ऋषिदेव 17. फेकनी देवी पति रामचंद्र ऋषिदेव 18. श्याम देवी पति स्व. सबुरन ऋषिदेव शामिल है।
लाभुकों की प्रतिक्रिया:
- पर्चा मिलने से लाभुक काफी खुश नजर आए और उन्होंने सरकार को इस हेतु धन्यवाद समर्पित किया।
एक टिप्पणी भेजें