अपनी मांगों और नाई संघ की मजबुती को लेकर हुई बैठक।

प्रखंड नाई संघ की बैठक में पदाधिकारियों को सम्मानित करते 



कोशी तक / सिंहेश्वर मधेपुरा:- प्रखंड नाई संघ सिंहेश्वर की बैठक शालिग्राम विवाह भवन सिंहेश्वर में आयोजित की गई थी। 

इस बैठक के मुख्य उद्देश्य थे :

पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण:- पिछले बैठक में चुने गए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इनमें संजय ठाकुर (प्रखंड अध्यक्ष), गोपाल ठाकुर (उपाध्यक्ष), पवन ठाकुर (महासचिव), भवेश ठाकुर (सचिव सह कानून मंत्री), संजीव ठाकुर (उपसचिव), गानों ठाकुर (कोषाध्यक्ष), प्रमोद ठाकुर (उपकोषाध्यक्ष), पवन कुमार ठाकुर (प्रवक्ता), दिलीप कुमार ठाकुर (सूचना सह जनसंपर्क अधिकारी) और अजय आनंद (संरक्षक) शामिल थे।

एक मूल्य तालिका का निर्माण:- सभी सैलून में एक समान मूल्य तालिका लागू करने का निर्णय लिया गया।

साप्ताहिक बंदी:- गुरुवार के दिन सभी सैलून और पार्लर को बंद रखने का निर्णय लिया गया।

इसके अलावा, बाबा सिंहेश्वर मंदिर में मुण्डन करने वाले नाई भाइयों के लिए एक अलग समिति का गठन किया गया, जिसमें उदय ठाकुर को अध्यक्ष, मनोज ठाकुर को उपाध्यक्ष और सुनील ठाकुर को सचिव बनाया गया।

बैठक में सहरसा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, गम्हरिया प्रखंड के सदस्य और बिहार राज्य के प्रदेश सचिव पवन ठाकुर ने भी अपनी बात रखी।

Post a Comment

أحدث أقدم