महाशिवपुराण कथा के लिए मेला ग्राउंड समतल कराते
कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर में 21 से 27 अप्रैल तक होने वाले कथा सम्राट पंडित प्रदीप मिश्रा के महाशिवपुराण के सफल आयोजन के लिए स्थानीय लोगों की एक बैठक आयोजित की गई। मवेशी हाट मैदान में होने वाले कार्यक्रम के लिए आयोजन समिति के स्थाई कार्यक्रम स्थल पर यह बैठक संपन्न हुई। बैठक में महाशिवपुराण के सफल आयोजन के लिए गहन चर्चा की गईं। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर अलग- अलग उप समिति बनाए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में साफ- सफाई, शौचालय व्यवस्था, पेयजल एवं जलापूर्ति व्यवस्था, मीडिया एवं प्रचार प्रसार के लिए अलग- अलग उप समिति बनाई गई। बैठक में बताया गया कि आने वाले समय में आवश्यकतानुसार और भी उप समिति बनाई जाएगी। अभी तत्काल जिन कार्यों की आवश्यकता है उसके लिए निम्न उप समिति बनाई गई।
- साफ-सफाई व्यवस्था उप समिति:- मुख्य पार्षद प्रतिनिधि शिवचंद्र चौधरी, नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्ड पार्षद और उनके प्रतिनिधि, मुन्ना, संतोष चौधरी और बिक्रम।
- शौचालय उप समिति:- उप प्रमुख मुकेश कुमार यादव, राजीव कुमार बबलू, विष्णु खंडेलवाल, ओमप्रकाश चौधरी और हरिओम।
- जलापूर्ति उप समिति:- भवेश सिंह, सोनू गुप्ता, मंतोष सिंह और समीर।
- मीडिया उप समिति :- रुपेश कुमार रूपक, राकेश रंजन, मनीष वत्स, रवि शर्मा, रवि संत और सुशांत कुमार।
- प्रचार प्रसार समिति :- कन्हैया अग्रवाल, सुदेश शर्मा, राजा साह रघुवंश, शिवम् भगत, प्रधान, बादल भगत और सत्यम भगत।
बैठक में बाहर से आने वाले एनसीसी कैडेट और अन्य स्वयंसेवकों के आवासन के लिए निजी स्कूलों से संपर्क करने का निर्णय लिया गया। इस आयोजन के लिए पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का प्रसारण पहले भी फरीदाबाद, सिरसा, रेवाड़ी और गुड़गांव में किया जा चुका है, जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे।
बैठक में प्रकाश चंद्र जायसवाल, पवन चौधरी, अनुराग चौधरी, राजीव कुमार बबलू, प्रमोद चौधरी, शिवचंद्र चौधरी, सुनील ठाकुर, रुपेश रूपक, कन्हैया अग्रवाल, कुंदन कुमार, रवि शर्मा, शंकर चौधरी, रोहित साह, अमित कुमार गुप्ता, गोपाल भगत, अभिषेक शर्मा, रंजीत शर्मा, विष्णु खंडेलवाल, विवेक खंडेलवाल, शिवम्, सत्यम, सोनू गुप्ता आदि मौजूद थे।