कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- मधेपुरा जिला के सिंहेश्वर प्रखंड के जजहट सबैला में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जब एनएच-106 पर झिटकिया पोखर के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ई-रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में ई-रिक्शा पर सवार 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें 2 महिलाएं, 1 पुरुष और 4 बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों को जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के विवरण:-
- स्कॉर्पियो सिंहेश्वर से मधेपुरा की ओर तेज रफ्तार में आ रही थी, जबकि ई-रिक्शा मधेपुरा से सिंहेश्वर की ओर जा रही थी।
- स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा को टक्कर मारते हुए एनएच किनारे बने नाला को पार कर खेत में जा गिरी।
- टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
- स्कार्पियो सर्व शिक्षा डीपीओ की बताया जा रहा है। जिस पर डीपीओ का नेम प्लेट लगा हुआ है। वाहन का नंबर बीआर 43 पी 7950 है।
- स्कार्पियो में एक महिला सहित 4 लोग सवार थे।
घायलों की पहचान:
- संत कुमार (26)
- चुनचुन देवी (22)
- अनु (6)
- आदित्य (5)
- रीना देवी (25)
- आदित्य कुमार (6)
- रियांश कुमार (2)
पुलिस कार्रवाई:
- घटना की जानकारी मिलते ही सिंहेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा को जब्त कर लिया।
- स्कॉर्पियो अब भी खेत में पड़ी हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें ई-रिक्शा अपने विपरीत साइड में जा रही थी और अचानक टोटो मोड़ दिया। मधेपुरा की ओर से आ रही डीपीओ की गाड़ी उसे बचाने का हर संभव प्रयास किया। जो सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है।