अस्थाई मेला दुकानदारों ने मेला संवेदक को किराया नही देने लिया निर्णय। दुकान बंद कर की बैठक की।

Dr.I C Bhagat
0

 अस्थाई दुकानदार भाड़ा नही देने को लेकर डीआरडीए मंच पर बैठक 


कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा :-  नगर पंचायत सिंहेश्वर के महाशिवरात्रि मेला के दौरान मेला के अस्थाई दुकानदार और मेला संवेदक के बीच पिछले 3 साल से मेला किराया को लेकर ठनी हुई है। गुरुवार को मेला के अस्थाई दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकान बंद कर मेला के डीआरडीए मंच पर बैठक कर मेला संवेदक को किराया नही देने का निर्णय लिया। और  बताया संवेदक का मामला कोर्ट में चल रहा है। कोर्ट का जो भी फैसला होगा हम लोगों को मान्य होगा। इस बाबत मेला दुकानदार संघ के अध्यक्ष नारायण रजक ने बताया की हमलोग से 12 महीने का किराया न्यास को देंगे। 2023 में तत्कालीन एसडीओ और न्यास सदस्यों ने भी अस्थाई दुकानदार से भाड़ा नही लेने की बात कही थी। बैठक में हमलोग ने निर्णय लिया है कि जब तक न्यायलय का फैसला नही आएगा। हमलोग मेला संवेदक को भाड़ा नही देंगे। न्यास में 12 महीने का भाड़ा देने को हमलोग तैयार हैं। उन्होंने कहा हमलोग गरीब व्यक्ति हैं छोटा मोटा काम कर परिवार का गुजारा कर रहे हैं। न्यास द्वारा हर महीने लगभग 150 से 200 रूपया लेता है। मेला संवेदक 1 महीने का 7 से  10 हजार लेगा। यह कहा तक उचित है। जबकि हमलोग मेला क्षेत्र से बाहर है। मौके पर उमेश कुमार साह, गोपाल साह, आफताब खान, दिनेश कुमार, राजेश्वर शर्मा, रवि कुमार, पीतांबर मंडल, पंकज गुप्ता, महेश झा, मो. औनेन, उमेश राम, राजेंद्र ठाकुर, मनीष कुमार, विकास कुमार, अनिल कुमार, सुधीर साह, मनोज चौधरी, भूमि ठाकुर, विनोद ठाकुर, कृष्णकांत शर्मा, अशोक पौदार, चंदु ठाकुर, उपेंद्र ठाकुर, मो. जलील, राम चंद्र साह, बौकू राम, मो. सहीम,  साजन शर्मा, रामविलास यादव, शंभू साह उर्फ गणेश साह,  अरुण शर्मा, नंदकिशोर रजक, मो. मोईन, प्रभास कुमार, राजेंद्र साह, मो. ओसिया अहमद, मो. शाहिद, सुरेंद्र साह, नागो शर्मा, विवेकानंद, मो. असलम, अब्दुल खालिक, मो. मोहसिन, मो. इसराइल, सरवन राम सहित सैकड़ों दुकानदार मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner