नगर पंचायत के विकास का बजट के लिए बैठक हुई
कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- नगर पंचायत सिंहेश्वर में सिंहेश्वर के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में नगर पंचायत अध्यक्षा पुनम देवी ने अध्यक्षता की और सिंहेश्वर के विकास पर जोर दिया। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनमें से कुछ इस प्रकार हैं:
- *सीसीटीवी कैमरें*: सिंहेश्वर बाजार में अपराधियों और उपद्रवियों पर नजर रखने के लिए प्रयाप्त संख्या में सेटेलाइट सीसीटीवी लगाने का निर्णय लिया गया।
- *शौचालय और आरओ*: मुख्य मुख्य जगह पर शौचालय और गर्मी को देखते हुए बजट में जगह-जगह आरओ लगाने पर जोर दिया गया।
- *रोशनी व्यवस्था*: पुरे नगर की रोशनी व्यवस्था को बहाल करने के लिए कई चिंहित जगहो पर हाईमास्ट लाइटें लगाने पर विचार किया गया।
- *स्ट्रीट लाइट*: पुर्व के लगाए स्ट्रीट लाइट के सेंसर को ठीक करने के लिए आज ही संवेदक को पत्र निर्णय लिया गया।
- *रामगंगा का सौंदर्यिकरण*: राम जानकी ठाकुरबाड़ी में रामगंगा के सौंदर्यिकरण का निर्णय लिया गया।
- *साइनेज बोर्ड*: हर मुहल्ले को चिन्हित करने के लिए हर मुहल्ले में साइनेज बोर्ड लगाने का निर्णय लिया गया।
- *वेलकम गेट*: सिंहेश्वर में हर प्रवेश पर 5 वेलकम गेट लगाया जायेगा।
- *जल जीवन हरियाली*: जल जीवन हरियाली के लक्ष्य को भी पुरा करने का निर्णय लिया गया।बैठक विकास के कई बड़े बड़े निर्णय लिए गए
इन निर्णयों से सिंहेश्वर के विकास को बढ़ावा मिलेगा और यहां के निवासियों की जीवनशैली में आमुल चुल सुधार होगा। मौके पर ईओ तान्या कुमारी, पार्षद, शंकर चौधरी, इंद्रजीत ऋषिदेव, अर्चना कुमारी, प्रदीप राम, विंदेश्वरी राम, कैली देवी, निलु कुमारी, बजरंग कुमार, आफताब आलम, चांदनी देवी मौजूद थे।