बुधमा बाजार में अपराधियों ने इलाज करने मधेपुरा आ रहे पिता और बेटी को मारी गोली। बेटी की मौत पिता घायल।

Dr.I C Bhagat
0

 

चलती बाईक पर गोली मार कर 26 वर्षिय हीना की हत्या 


कोशी तक/मुरलीगंज मधेपुरा:- मधेपुरा में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। एक 26 वर्षिय युवती को चलती बाइक पर अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना भर्राही थाना क्षेत्र स्थित एनएच 107 बुधमा बाजार के पास की है। मृतका की पहचान मुरलीगंज थाना क्षेत्र के रहिका टोला निवासी मनोज कुमार झा की बेटी हिना कुमारी 26 वर्ष के रूप में की गई है।जेएनकेटी मेडिकल कालेज में इलाजरत पिता मनोज झा

इलाज कराने पिता के साथ मधेपुरा जा रही थी हीना।

हिना अपने पिता मनोज झा के साथ इलाज कराने जा रही थी। कुछ दिन पहले महाकुंभ मेले से लौटने के बाद से ही हिना के दाहिने हाथ में दर्द था। एनएच 107 पर पीछे से आ रहे बाइक सवार बदमाशों ने हिना पर गोली चला दी। गोली उसकी पीठ में लगकर आगे से निकल गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गोली लगने के बाद दोनों को जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि हीना को चिकित्सकों ने मृत बताया। जबकि उसके पिता का इलाज जेएनकेटी में चल रहा है।

हिना के पिता मनोज कुमार झा ने बताया कि हिना प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही थी। रेलवे में ग्रुप डी की परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था। 2 दिन बाद उसे पटना जाना था। उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। गोली किसने और क्यों मारी इसकी जानकारी नहीं है। वह मुरलीगंज में गरोदिया के यहा काम करता है। लगभग 23 साल से मुरलीगंज रहिका टोला में रह रहे हैं। उसका घर कुमारखंड के रामनगर महेश है। हालांकि इस घटना ने कई अनुत्तीर्ण प्रश्न भी छोड़ दिया है। बुधमा के बीच बाजार में दिन के उजाले में गोली मारना, पिता के द्वारा अपराधी को नही देखना, मृतक का शव मेडिकल कालेज पहुचना जैसे कई सवाल उठ रहे हैं।

एएसपी प्रवेंद्र भारती ने कहा कि पुलिस बदमाशों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा। अभी अंदाजा लगाया जा रहा है कि अपराधी किसी और को गोली मारने आए थे। गलती से हिना को लग गई।

मुरलीगंज से अंशु भगत  


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner