कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर नगर पंचायत कार्यालय का संपूर्ण प्रभार मधेपुरा कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी को मिला है। इस बाबत जारी पत्र में बताया गया है कि सरकार के अवर सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार पटना के अधिसूचना द्वारा राज कुमार कुशवाहा कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत सिंहेश्वर का स्थानान्तरण एवं पदस्थापन नगर परिषद रक्सौल किया गया है। राज कुमार कुशवाहा कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत सिंहेश्वर को नव पदस्थापन स्थान कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, रक्सौल के पद पर योगदान करने हेतु आठ मार्च से विरमित कर दिया गया। साथ ही उन्हें निदेश दिया जाता है कि वे अपना सम्पूर्ण प्रभार तान्या कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद मधेपुरा को सौंपना सुनिश्चित करेंगे। तान्या कुमारी कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद मधेपुरा को बिहार कोषागार संहिता के नियम के तहत नगर पंचायत सिंहेश्वर के स्थापना अन्तर्गत सभी स्तर के लिए निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी की शक्ति प्रदान की गई है।
सिंहेश्वर नगर पंचायत कार्यालय का तान्या कुमारी को मिला संपूर्ण प्रभार।
मार्च 09, 2025
0
नगर पंचायत सिंहेश्वर का प्रभार लेगी तान्या कुमारी, साथ में नपं अध्यक्षा पुनम देवी
Tags