6 से 8 मार्च तक सिंहेश्वर महोत्सव में झुमेंंगे कोशी वासी।

Dr.I C Bhagat
0


महोत्सव में आएंगी सारेगामा विनर इशिता विश्वकर्मा 



कोशी तक / सिंहेश्वर मधेपुरा:- बिहार के देवाधिदेव महादेव की नगरी सिंहेश्वर में 6 से 8 मार्च तक सिंहेश्वर महोत्सव का आयोजन भव्य रूप में किया जा रहा है। तीन दिनों तक चलने वाले सिंहेश्वर महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम और लोक कला का अद्भुत प्रदर्शन किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा वितरित कार्ड में महोत्सव का उद्घाटन बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह करेंगे। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण विकास सह मधेपुरा के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार उपस्थित रहेंगे। इस बार सिंहेश्वर महोत्सव में जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, उपाध्यक्ष बिहार विधानसभा नरेंद्र नारायण यादव, सांसद मधेपुरा दिनेश चंद्र यादव, सुपौल  दिलेश्वर कामत, विधायक मधेपुरा प्रो. चंद्र शेखर, बिहारीगंज निरंजन कुमार मेहता, सिंहेश्वर चंद्र हास चौपाल, एमएलसी ललन सर्राफ, अजय कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, डा. एनके यादव और गणमान्य हस्तियां मौजूद रहेंगे। 

महोत्सव में प्रस्तुति देंगे सारेगामा फेम कलाकार जय झा 

6 मार्च को पर्यटन मंत्री करेंगे महोत्सव का उद्घाटन 

सिंहेश्वर महोत्सव का उद्घाटन 6 मार्च को शाम 4:30 बजे पर्यटन मंत्री राजकुमार सिंह द्वारा होगा। महोत्सव के दौरान स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र होगा। उद्घाटन समारोह के बाद पहले दिन 5 बजे  से स्थानीय कलाकारों का कार्यक्रम के बाद सारेगामा विनर इशिता विश्वकर्मा भक्ति और बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुति देंगी। 7 मार्च को स्थानीय कलाकारों  की प्रस्तुति के  बाद सारेगामा फेम जय झा अपनी मधुर आवाज में मैथिली और भक्ति संगीत की प्रस्तुति करेंगे। जबकि 8 मार्च को 5 बजे से स्थानीय कलाकारों को मंच देने के बाद सुप्रसिद्ध गायिका कल्पना पटवारी भोजपुरी, मैथिली और भक्ति गीतों से समा बांधेंगी। इसके अलावा तीनों दिनों में स्थानीय एवं क्षेत्रीय के कलाकारों द्वारा लोक नृत्य, नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी।भोजपुरी और मैथिली गीतों की प्रस्तुति देंगी गायिका कल्पना पटवारी 

सिंहेश्वर महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि यह बिहार के पर्यटन और लोक संस्कृति को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हो रहा है। हर साल लाखों श्रद्धालु और पर्यटक बाबा सिंहेश्वर नाथ के दर्शन के लिए यहां आते हैं। इस बार महाशिवरात्रि पर बाबा मंदिर की सजावट अद्भुत रही। और सिंहेश्वर महोत्सव के आयोजन को और भव्य बनाने के लिए पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं। जिला  प्रशासन श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए सुरक्षा, परिवहन, स्वच्छता और चिकित्सा सेवाओं की व्यापक व्यवस्था की गई है। महोत्सव के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रयाप्त पुलिस बल तैनात रहेगा, और प्रशासन हर आवश्यक सुविधा सुनिश्चित करेगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner