पीकअप और बाईक की ठोकर में 3 की मौत।

Dr.I C Bhagat
0

 

सड़क दुघर्टना के मृतकों का फाइल फोटो 



कोशी तक/ उदाकिशुनगंज मधेपुरा:- मधेपुरा में मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। यह घटना उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र में एनएच-106 पर हुई। मृतक एक ही परिवार के थे, जो एक ही बाइक पर सवार होकर काम पर जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें कुचल दिया।

मृतकों की पहचान तेलडीहा वार्ड 20 निवासी माला देवी (60), उनके पुत्र विशाल महतो (25) और बड़ी बहू आरती देवी (30) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि तीनों मजदूरी के लिए अरार कमालपुर जा रहे थे। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है। उनका कहना है कि एनएच-106 पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन इसकी अनदेखी कर रहा है। लोग सड़क पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए और पिकअप की पहचान कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner