चोरी की घटना के बाद घर में फैला घर का समान
कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर मधेपुरा थाना क्षेत्र में एक बड़ी चोरी की घटना हुई है। पीड़िता नगर पंचायत सिंहेश्वर रमानी टोला वार्ड नंबर 7 निवासी दीलीप राम की पत्नी सोनम देवी ने बताया कि वह 5 महीने से अपने पति के साथ लुधियाना में रह रही थी। और अपने घर की चाबी अपनी सास को देकर गई थी। जब वह शुक्रवार को घर लौटी, तो उसने अपने घर में चोरी की घटना का पता लगाया।
चोरी में लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये के जेवर और 35,000 रुपये नगद गायब हुए हैं। पीड़िता ने बताया कि जब उसने अपने घर से इस बारे में जानकारी ली, तो कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं था।
थाना अध्यक्ष वीरेंद्र राम ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली तो पुलिस बल को घटनास्थल पर भेज कर जांच करने को कहा। प्रारंभिक जांच में यह प्रतीत होता है कि मामला काफी संदिग्ध लग रहा है।
एक टिप्पणी भेजें