1 गोलीबारी के नामजद अभियुक्त के साथ 2 शराब तस्कर को शंकरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार। भेजा जेल

Dr.I C Bhagat
0


पुलिस के गिरफ्त में एक कांड के नामजद, 2 शराब तस्कर 



कोशी तक/ शंकरपुर मधेपुरा:-  शंकरपुर पुलिस ने एक गोली कांड के अभियुक्त ओर दो शराब तस्कर को देशी चुलाई शराब और शराब बनाने में उपयोग होने वाले प्रतिबंधित केमिकल और अन्य उपस्कर के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। जानकारी के अनुसार एक दैनिक अखबार के प्रतिष्ठित पत्रकार के घर 12 नवंबर 24 के रात्रि में हत्या करने के नियत से अपराधियों के द्वारा गोली बारी की घटना को अंजाम दिया था। पत्रकार उक्त रूम में नहीं रहने के कारण उसका जान बच गई थी। उक्त गोली बारी के  मामले में पत्रकार निरंजन कुमार के आवेदन पर पांच नामजद अरविंद मेहता, सुनील मेहता, झमेली साह, रामानंद साह और ब्रह्मानंद साह सहित अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध थाना में कांड संख्या 198/24 दर्ज किया गया था। घटना के बाद से सभी नामजद आरोपी पुलिस के नजर से फरार चल रहे थे। शनिवार के संध्या थानाध्यक्ष रोशन कुमार, एसआई महीतोश पाराशर पुलिस बल के साथ अभियुक्त के घर छापेमारी कर नामजद आरोपी रामानंद साह को खदेड़ कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया। वही अन्य अभियुक्त भागने में सफल हो गया।

 141 लीटर शराब, उपकरण के साथ 2 तस्कर धराया 

शंकरपुर पुलिस ने सिंहेश्वर प्रखंड के लालपुर में छापेमारी कर 141 लीटर देशी महुआ चुलाई शराब, शराब बनाने वाला उपकरण देकची बड़ा छोटा 3,  गैस सिलेंडर एवं स्टॉप चूल्हा - 1/1  शराब बनाने मे प्रयोग मे आने वाला प्रतिबंधित केमिकल प्रेस्टाईज 5 पीस के साथ लालपुर निवासी दो तस्कर राम किशुन शर्मा के पुत्र अरविन्द कुमार और लालदेव यादव के पुत्र राजू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत थानाध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि शराब सहित शराब बनाने वाले उपकरण के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। वही गोली कांड के एक अभियुक्त रामानंद साह को छापेमारी कर  गिरफ्तार किया गया है तीनों को जेल भेजा जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner