बाकाया वसुली में गए एसडीओ ने कई अनियमितता देख करवाई कारवाई। अभी दो मामले में प्राथमिकी दर्ज और की संभावना।

Dr.I C Bhagat
0

 

बकायेदार कुमुद मिश्रा के घर से बरामद बुलेट बाईक 


कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा 


मंगलवार को सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के 60 लाख के बकाया की वसुली के लिए एसडीओ सह सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के सचिव संतोष कुमार न्यास कार्यालय में बकायेदारों के साथ एक बैठक की। और दुकानदारों को बकाया राशि जमा करने का निर्देश दिया।  वही बैठक में कुछ दुकानदार नही पहुंचे तो एसडीओ श्री कुमार ने बड़े बकायेदारों के यहा जाकर न्यास की बकाया राशि जमा करने का निर्देश दिया। उसी क्रम में जब 3 लाख 87 हजार का बाकया वाले बकायेदार कुमुद मिश्रा के यहा पहुंचे और पैसा देने का दबाव दिया गया। उसी क्रम मे देखा गया की बिधुत मीटर में लाईन नही जल रहा है और घर में बिजली जल रही तो तो विधुत चोरी की आशंका को देखते हुए उन्होंने विधुत विभाग के जेई कुनाल कुमार को बुलाया। विधुत विभाग की टीम जांच कर ही रही थी की वहा अवैध खाद की आशंका भी हुई। तो इसकी सूचना कृषि विभाग को दिया गया। और कृषि विभाग से कृषि समन्वयक सह उर्वरक निरीक्षक रजनीश सिंह वहा पहुंचे और दुकान और गोदाम का निरीक्षण किया। जिसमें उसने सिंहेश्वर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा की मे. विटटु कुमार मिश्रा के दुकान में 1 फरवरी तक के स्टाक के अनुसार 49 की जगह 60 बोड़ा युरिया मिला। और प्रो. बिट्टू मिश्रा दुकान से अनुपस्थित रहे। तथा इटहरी गहुमनी के लाला पट्टी निवासी प्रफुल्ल कुमार दुकान का संचालन कर रहे थे। उन्होंने कहा उर्वरक विक्रेता द्वारा गुदाम का रख रखाव अवैध और अमानक तरीके से संचालित किया जा रहा है। इसलिए इस पर उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के उल्लंघन की कारवाई का दोषी पाया गया। वही विधुत विभाग के जेई कुनाल कुमार ने भी विधुत उपभोक्ता कुमुद मिश्रा के नाम से चल रहे विधुत मीटर में मुख्य सर्विस तार को काट कर वायपास कर बिजली चोरी का दोषी पाया। जिसमें 2300 युनिट बिजली चोरी का आरोप लगाते हुए। नार्थ बिहार पावर सप्लाई कंपनी को 1 लाख 57 हजार 805 रूपया का क्षति बताया है। जिस पर सिंहेश्वर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वही स्थल से एक अवैध बुलेट बाईक मिला जिसका कागजत उपलब्ध नही कराने पर उसे थाना भेजा गया। जिसकी जांच की जा रही है। इस बाबत थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि इस मामले में दो एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। बुलेट पर जो नंबर है वह मैच नही कर रहा है। उसकी जांच कर मामला दर्ज किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner