अमित भर्राही, अकमल गम्हरिया, विकास अरार, पप्पू बने यातायात थाना के थानाध्यक्ष।

Dr.I C Bhagat
0

 

अकमल हुसैन बने गम्हरिया थाना के थानाध्यक्ष 
अमीत कुमार बने भर्राही थाना के थानाध्यक्ष 


कोशी तक / सिंहेश्वर मधेपुरा 


विधी व्यवस्था के संधारण के लिए मधेपुरा एसपी संदीप सिंह ने कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला इधर से उधर किया। इस  दौरान गम्हरिया थानाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता को पुलिस केंद्र भेजते हुए साइबर थाना में पदस्थापित मो. अकमल हुसैन को गम्हरिया का थानाध्यक्ष बनाया। और आज ही उन्होंने ने पद भार भी ले लिया। वही चौसा थाना में पदस्थापित एसआई अमीत कुमार को चौसा थानाध्यक्ष का प्रभार सौप दिया गया। वही भर्राही थानाध्यक्ष अमरनाथ चौहान को पुलिस केंद्र सिंहेश्वर भेजते हुए यातायात थाना के थानाध्यक्ष अमीत कुमार को भर्राही का थानाध्यक्ष बनाया गया। इन्होंने भी पद भार ग्रहण कर लिया। मुरलीगंज थाना में पदस्थापित एसआई विकास कुमार को अरार थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया। मधेपुरा थाना में पदस्थापित एसआई पप्पू कुमार को यातायात थाना के थानाध्यक्ष बनाया गया। 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner