छात्र नेताओं का आक्रोश बीएनएमयू बंद कर विरोध प्रदर्शन करते छात्र संघ।

 छात्र नेताओं का आक्रोश बीएनएमयू बंद कर विरोध करते 



कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- बीएनएमयू में दीक्षांत समारोह में अव्यवस्था के खिलाफ छात्र संगठनों का आक्रोश बढ़ते जा रहा है। एनएसयूआई और छात्र राजद ने संयुक्त रूप से विश्वविद्यालय कार्यालयों को बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन और कुलपति के खिलाफ नारेबाजी की।
अव्यवस्था के खिलाफ विरोध करते छात्र संघ 

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष निशांत यादव ने कहा कि बीएनएमयू में अराजक माहौल बना हुआ है और दीक्षांत समारोह में अव्यवस्था ने विश्वविद्यालय में व्याप्त अराजकता, कुव्यवस्था और भ्रष्टाचार को उजागर कर दिया है। उन्होंने मांग की कि विश्वविद्यालय सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए और खर्च के ब्यौरा को सार्वजनिक किया जाए।


छात्र राजद जिलाध्यक्ष निखिल यादव ने कहा कि पेंडिंग की समस्याओं का निष्पादन कॉलेज स्तर पर किया जाए ताकि छात्रों को बेवजह परेशानी और विश्वविद्यालय का चक्कर काटने का नौबत न परे। उन्होंने यह भी मांग की कि पेट 2022-23, 2023-2024 के परिणाम को अविलंब जारी किया जाए और स्नातक सत्र 2021-2024 के छूटे हुए एवं 2022-25 का फाइनल इयर परीक्षा आयोजित करवाया जाए।

Post a Comment

और नया पुराने