लालपुर में चार बार टूटा नहर, किसानों में आक्रोश, सायफन ऊंचा होने के कारण एक ही जगह बार बार टुटता है। नहर टूटने पर अधिकारियों से सुननी पड़ती है डांट, पानी बंद करने के लिए करना पड़ता है अधिकारियों को खुशामद।

 

लालपुर में लगातार चौथी बार टुटा एक ही जगह पर नहर 


कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा 


लालपुर सरोपट्टी पंचायत के वार्ड नंबर 13 में सायफन टोला काली चौक के समीप मात्र 20 मीटर के आसपास अब तक चार बार से अधिक बार नहर का बांध टूट चुका है। जिस वजह से किसानों में काफी आक्रोश व्याप्त है। नहर टूटने से लगभग 40 एकड़ से अधिक खेत में लगी फसल पूर्ण रूप से बर्बाद हो गया। साथ ही कई घरों में नहर का पानी चला गया। किसानों ने बताया कि विभाग के द्वारा बिना किसी तैयारी के नहर में पानी छोड़ दिया जाता है। जिस वजह से बराबर यह परेशानी होती है। जहां अबतक चार बार नहर टूटा वहां सायफन है। नहर के मरम्मत के समय अधिकारियों ने यह नहीं देखा कि नहर से सायफन काफी ऊंचा है जहां पानी आने के बाद पानी रुक जाता है और सायफन के आसपास नहर के बांध पर अत्यधिक दबाव पड़ने लगता है। जिस वजह से नहर में पानी छोड़ने के कुछ घंटों के बाद ही उक्त स्थल के आसपास नहर टूट जाता है। यह भी कहा कि नहर के टूटने के बाद जब स्थानीय स्तर के अधिकारियों को घटना की सूचना दी जाती है तो अधिकारी के द्वारा डांट फटकार कर दिया जाता है। नहर टुटने से फसलों को नष्ट करते फैला नहर का पानी 

वहीं पानी बंद करने के लिए कई अधिकारियों का खुशामद करना पड़ता है। नहर को टूटे लगभग 24 घंटे से अधिक हो गया है। लेकिन नहर को दुरुस्त करने कोई नहीं पहुंचा है। जिसके कारण किसानों में आक्रोश व्याप्त है। किसान मुट्ठी मंडल, बालेश्वर मंडल, टूना मंडल, विंदेश्वरी मंडल आदि ने बताया कि सोमवार की करीब सुबह दस बजे नहर में अचानक पानी बढ़ जाने के कारण नहर का बांध टूट गया। इसमें अरविंद राजभर, रविन्द्र राजभर, राजकुमार मंडल आदि के घर में पानी चला गया। टूटे हुए नहर को ग्रामीणों ने अपने स्तर से बंद कर दिया। लेकिन पुनः दूसरी बार नहर टूट गया। नहर टूटने की सूचना ग्रामीणों के द्वारा नहर के ठेकेदार सहित कई जनप्रतिनिधियों को दिया लेकिन किसी ने सुधि नहीं ली। दूसरी जगह बांध टूटने के कारण खेत में लगे फसल, गेहूं, मकई, सब्जी सहित कई अन्य फसल डूब गया। किसान सरयुग यादव, घुटर मंडल, बिंदेश्वरी मंडल ने बताया कि नहर का बड़े जोर शोर से नहर की सफाई और नहर के बांध को मजबूत बनाने का काम सम्पन्न हुआ है। काम हो जाने के बाद लघु एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा नहर का निरीक्षण किया गया। बावजूद इसके नहर टूट गया। वहीं किसान बिनोद मंडल, कारी मंडल, मुकेश कुमार ने बताया कि नहर की सफाई के नाम पर महज औपचारिकता पूरी की गई थी। वहीं अंचलाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने कहा कि नहर टूटने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दें दी गई थी।

Post a Comment

और नया पुराने