दुबारा भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर दीपक कुमार ने बाबा सिंहेश्वर नाथ का लिया आशीर्वाद।


दुबारा अध्यक्ष बनने पर बाबा सिंहेश्वर नाथ का पुजन करते  दीपक 


कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा 


भारतीय जनता पार्टी मधेपुरा के लगातार दूसरी बार जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद जिलाध्यक्ष दीपक कुमार अपने कार्यकर्ताओं के साथ सिंहेश्वर मंदिर पहुंच कर बाबा सिंहेश्वर नाथ की पूजा अर्चना की। मंदिर के पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रों से विधिवत पुजा कराया गया। पूजा के उपरांत जिलाध्यक्ष श्री  कुमार ने कहा कि देश में भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यों को अनदेखा नहीं किया जाता है। मुझे दूसरी बार मौका मिला है उसमें जिले के सभी कार्यकर्ताओं की भागीदारी और मेहनत का नतीजा है। मैने पार्टी के कार्यों को पुरे मनोयोग और तत्परता से किया। और आगे भी करता रहूंगा। बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक डा. आभास आनंद झा ने कहा भाजपा कार्यकर्ता की पार्टी है यहां सभी कार्यकर्ताओं को हमेशा सम्मान मिला है। पार्टी का मूल मंत्र ही यही है सबका साथ सबका विश्वास। दीपक कुमार को सम्मानित करते भाजपा कार्यकर्ता 

इस दौरान सिंहेश्वर नगर के मण्डल अध्यक्ष विष्णु शर्मा और  सिंहेश्वर मंडल अध्यक्ष संतोष मल्लिक ने पाग अंग वस्त्र से जिलाध्यक्ष का सम्मानित किया और दुबारा अध्यक्ष बनने की शुभकामना दी। इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष दिलशाद आलम, प्रताप नारायण सिंह, बम बम झा, शंकरपुर के पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुदीप ठाकुर, मण्डल के पूर्व उपाध्यक्ष विनोद दास, आई सेल के संयोजक सुभाष चौहान, राजेश दास, अरुण ऋषिदेव, उपाध्यक्ष राजा साह, सोनू सिंह, राजू राजा, रजनीकांत सिंह, सुदीप मेहता, सुरेश कुमार, रणधीर ठाकुर सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

أحدث أقدم