नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में दोनों आरोपी गिरफ्तार।

 

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के घटना की जांच करते पदाधिकारी 
घटनास्थल के पास खेत में पड़ा मिला चप्पल 


कोशी तक/पतरघट सहरसा 


पतरघट थाना क्षेत्र के धबौली पश्चिमी पंचायत स्थित टेमाटोला में एक नाबालिग लड़की के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। यह घटना मंगलवार की शाम को हुई जब पीड़िता अपने भाई को मोबाइल फोन देने के लिए खेत में गई थी। वापस आने के दौरान, दो युवकों ने उसे रोककर छेड़छाड़ की और दबिया का भय दिखाकर जबर्दस्ती दुष्कर्म किया। घर नही पहुंचने पर खोजबीन में लड़की बांस बाड़ी में बेहोश मिली।

पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिन्होंने पतरघट पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी मुकेश कुमार को परोसी के धर से गिरफ्तार किया गया, जबकि एक विधिविरुद्ध बालक को निरूद्ध किया गया है।

घटना के मामले में एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि घटना के सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। यह घटना मंगलवार की देर शाम 6:00 बजे की है। पीड़िता के परिजन इस घटना से दहशत में हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم