पीकअप और दरोगा के बाईक की टक्कर में जर्जर वाहन
कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मधेपुरा में प्रगति यात्रा कार्यक्रम से ड्यूटी कर लौट रहे गम्हरिया थाना में पदस्थापित दरोगा सुनील कुमार एक सड़क दुघर्टना में घायल हो गया। यह दुर्घटना उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एसएच 58 पर लक्ष्मीपुर जमुनिया टोला मोड़ के पास घटी। घटना को देखते ही साथी पुलिसकर्मियों उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।दरोगा सुनिल कुमार का हाल-चाल लेते अधिकारी
दरोगा सुनील कुमार चौसा में आयोजित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा कार्यक्रम में ड्यूटी पर तैनात थे। कार्यक्रम के समापन के बाद वे अपनी बाइक से वापस गम्हरिया थाना लौट रहे थे। इसी दौरान जब वे लक्ष्मीपुर गांव के समीप एसएच 58 पर पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे एक पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दरोगा सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए।
हेलमेट ने बचाई दरोगा की जान
दुर्घटना के समय दरोगा सुनील कुमार जीवन रक्षा गार्ड हेलमेट पहने हुए थे, जिससे उन्हें गंभीर चोट नहीं लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि उन्होंने हेलमेट नहीं पहना होता, तो हादसा घातक साबित हो सकता था। हालांकि, टक्कर के प्रभाव से वे सड़क पर दूर जा गिरे और मुंह पर चोटें आई है। हादसे के बाद पीछे से आ रहे उनके साथी दरोगा ने तुरंत उन्हें उठाया और प्राथमिक उपचार के लिए उदाकिशुनगंज सीएचसी में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह अस्पताल पहुंचे। घायल दरोगा का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से उनकी स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। चिकित्सकों के मुताबिक, दरोगा की हालत स्थिर है। फिलहाल उन्हें किसी गंभीर खतरे की आशंका नहीं है।
दुर्घटना के बाद पिकअप चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि वाहन काफी तेज गति में था और संतुलन खोने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।