मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा नही बेकार यात्रा थी। सिर्फ राज्स्व के अपव्यय की यात्रा थी। अपनी असफलता छुपाने मीडिया को रखा दुर, प्रगति से कोई नाता नही सिर्फ चुनावी मोड में नजर आए सीएम - एमएलसी अजय

Dr.I C Bhagat
0

 

एमएलसी अजय कुमार सिंह ने प्रगति यात्रा को बेकार यात्रा बताया


कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा 


राजद एमएलसी अजय कुमार सिंह ने सीएम के प्रगति यात्रा को बेकार और अपनी नाकामी को छुपाने वाला यात्रा बताया। उन्होंने कहा झल्लु बाबु सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान सीएम एक बार भी नही लगे की मधेपुरा के विकास के बारे थोड़ा भी चिंतित हैं। शुरू से ही सीएम चुनावी मोड में नजर आ रहे थे। और चुनावी भाषण देकर चले गए। उन्होंने कहा जनप्रतिनिधियों से कहा गया आप अपनी मांगों को रखे। इस दौरान मधेपुरा के विकास के लिए मैंने भी कई मांगों को रखा। लेकिन किसी भी मांग पर तब्बजो नही दिया। सभागार में भी चुनावी भाषण देते रहे कि 2005 से पहले बिहार में क्या था। हमने सड़क दिया साईकिल दिया लेकिन वर्तमान मे  कुछ नही कहते दिखे। सहरसा, सुपौल और मधेपुरा से जो गाडियां खुलती है उसमें भर  भर कर मजदुर दिल्ली , पंजाब, हरियाणा मजदुरी के लिए रहे हैं। आजादी 75 साल बाद भी यह बात शर्म से डुब मरने वाली हैं। हमारा जिला मजदुर सप्लाइंग डिस्ट्रिक्ट बन गया है। सीएम के पास उसके पलायन रोकने का कोई उपाय नही हैं। यहा  मक्का और टमाटर बहुत अधिक होता है। इसके लिए अगर किसी फैक्ट्री की नीब रखी जाती तो मजदुरो के पलायन को रोका जा सकता है। लेकिन उसका ध्यान सिर्फ चुनाव पर है कैसे सत्ता में  बने रहे। उन्होंने कहा अपनी असफलता छुपाने के लिए स्थानीय मीडिया को भी काफी दुर रखा। सिर्फ प्रयोजित मीडिया ही उसके साथ थे जो पटना से लेकर आए थे। उन्होंने कहा अपनी अनियमितता और कमजोरी को छुपाने के लिए ही स्थानीय मीडिया को दुर रख रहे थे। उन्होंने कहा मीडिया को दुर रखना जनतांत्रिक व्यवस्था पर चोट है। उन्होंने कहा जब डीएम ने मधेपुरा के प्रगति की रुपरेखा उनके सामने रखी तो उस पर भी उनका ध्यान नहीं गया। सीएम की यह प्रगति यात्रा सिर्फ राज्स्व का अप व्यय है। लोगों  की गाढ़ी कमाई का फिजुल खर्ची है। इसकी कोई अहमियत नही बनती थी यह एक बेकार यात्रा थी। 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner