बैहरी विधालय के शिक्षक को सीसीआरटी द्वारा सम्मानित करते
कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा
मध्य विद्यालय बैहरी सिंहेश्वर के शिक्षक विवेक कुमार मिश्र को हैदराबाद में आयोजित एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें छठ पर्व की सांस्कृतिक प्रस्तुति और कठपुतली कला में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला। विवेक कुमार मिश्र को यह गौरव सेंटर फॉर कल्चरल रिसोर्सेज एंड ट्रेनिंग सीसीआरटी द्वारा प्रदान किया गया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में उत्साह और गर्व का वातावरण है।