ईओ राजकुमार कुशवाह ने नगर पंचायत में अवैध अतिक्रमण को हटाया।

Dr.I C Bhagat
0

 

जेसीबी और ट्रेक्टर लेकर अतिक्रमण हटाते ईओ 


कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा 


सिंहेश्वर नगर पंचायत के विभिन्न मार्गों को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत कार्यपालक पदाधिकारी राजकुमार कुशवाहा के नेतृत्व में नगर पंचायत के विभिन्न मार्गों को अतिक्रमण से मुक्त किया गया है।

इस अभियान के दौरान मुख्य बाजार, ब्लॉक रोड, दुर्गा चौक सहित अन्य जगहों पर लगने वाली दुकानों और सड़क पर स्थापित अवैध, ठेला सहित अस्थाई दुकानदारों को हटा दिया गया है। इसके अलावा, कई दुकानों और घरों के आगे सड़क की भूमि पर बनी सीढियों को भी जेसीबी की मदद से हटा दिया गया है।

इस अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन का भी सहयोग मिला है। मौके पर थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम, विक्रम कुमार, यातायात के केडी मांझी सहित कई पुलिस बल मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner