मानपुर में आग लगने से घर में रखा समान सहित 8 पशु की मौत एक घायल।

Dr.I C Bhagat
0


आग लगने से घर का समान के साथ जला पशुधन 


 कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा 


मानपुर पंचायत के वार्ड नंबर 10 में बुधवार की रात लगभग 12 बजे शार्ट सर्किट से आग लगने से 7 बकडी एक भैंस जल गया जबकि एक भैस घायल हो गया है।  जानकारी के अनुसार मानपुर वार्ड नंबर 10 में रात 12 बजे के करीब बिजली के शार्ट सर्किट से लखन यादव के घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटे आसमान छुने लगी। लोग लोटा, बालटी लेकर अपने अपने घरो से निकलकर आग बुझाने में जुट गए। वही लोगों ने दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी। दमकल की एक गाड़ी वहा पहुंची भी लेकिन रास्ता संकड़ा रहने के कारण स्थल तक नही पहुंच सका। वही लोगों की मदद से आग बुझाने में कामयाब रहा। आग लगने की घटना में घर का सारा समान जल कर राख हो गया। जिसमें 7 बकडी, एक भेंस, घर में रखा खाने पीने का समान जल कर राख हो गया। वही एक भेंस घायल हो गया है। जिसका इलाज चल रहा है। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner